Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअभिनेता शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अभिनेता शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्टर कल अहमदाबाद में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान डिहाइड्रेशन की वजह से वह बीमार हो गए और उन्हें रात 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहरुख के अस्पताल में भर्ती होने के कारण अस्पताल में भी पुलिस की कड़ी व्यवस्था कर दी गई है।

शाहरुख कल यानी मंगलवार 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सपोर्ट करने पहुंचे। केकेआर का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ क्वालीफायर 1 मैच था, इसीलिए शाहरुख खान वहां पहुंचे थे।

अहमदाबाद में कल तापमान अधिक था। ऐसे में मौसम विभाग ने भी नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी थी। हीट स्ट्रोक के कारण शाहरुख खान की हालत खराब हो गई है, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है।

आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 1 मैच में केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान अपने बेटे अबराम और बेटी सुहाना खान के साथ टीम को सपोर्ट करने मैदान पर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया और आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Related Articles

Latest News