Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएमपी में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे बिजली कर्मियों के साथ मारपीट

एमपी में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे बिजली कर्मियों के साथ मारपीट

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर सिटी सर्किल के पश्चिम संभाग के कर्मचारी देवेन्द्र पटेल लाइनमैन एवं आउटसोर्स कर्मचारी विष्णु के साथ मारपीट की गई, जब कर्मचारी ट्री कटिंग कर रहे थे। अधिकारी के द्वारा लॉर्डगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

इस बीच बिजली कर्मियों के साथ बार-बार होने वाली मारपीट की घटनाओं से कार्मिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी कर्मियों के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेते और पुलिस प्रशासन पर दबाव नहीं बनाते, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। आक्रोशित बिजली कर्मियों का कहना है कि मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।

Related Articles

Latest News