Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयएसबीआई ने चौथी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.4 फीसदी...

एसबीआई ने चौथी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का जताया अनुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। एसबीआई ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8 फीसदी रहने की बात कही है।

एसबीआई रिसर्च की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी 7.4 फीसदी रहने की संभावना है, जबकि पूरे वित्त वर्ष में कुल जीडीपी वृद्धि 8 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) 31 मई को बीते वित्त वर्ष 2023-24 के लिए चौथी तिमाही के लिए जीडीपी आंकड़े का अनंतिम अनुमान जारी करेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ (इंडिया) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 7.3 फीसदी और पूरे वित्त वर्ष में 7.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने भी कहा था कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Latest News