Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लगा बड़ा झटका, हश मनी केस...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लगा बड़ा झटका, हश मनी केस में दोषी करार

वाशिंगटन (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका लगा है। हश मनी केस में कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराया है। अदालत ने फैसला सुनाने से पहले करीब 10 घंटे तक विचार-विमर्श किया। ट्रम्प की सजा को लेकर 11 जुलाई को सुनवाई होगी। ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और धांधली वाला बताया है।

हश मनी केस में अदालत की तरफ से डोनाल्ट ट्रम्प को दोषी करार दिए जाने के बाद अमेरिका के इतिहास में पहला ऐसा मामला है जब मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चला और उसे दोषी ठहराया गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

ट्रम्प पर 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के बदले पैसों का भुगतान करने (हश मनी) की बात छिपाने और अपने कारोबारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने के 34 आरोप हैं।

दोषी करार दिए जाने के बाद ट्रम्प के इसी साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी पर सवाल खड़े हो सकते हैं। हालांकि अमेरिकी संविधान में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने वाला कोई कानून नहीं है, जेल में बंद व्यक्ति भी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकता है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...