Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में क्यूबा को भेजी 90 टन दवा सामग्री

भारत में क्यूबा को भेजी 90 टन दवा सामग्री

नई दिल्ली, 2 जून (हि.स.)। भारत सरकार क्यूबा सरकार को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। भारत में निर्मित नौ सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) की लगभग 90 टन की खेप आज (2 जून) को मुंद्रा बंदरगाह से रवाना हुई।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन एपीआई का उपयोग क्यूबा के दवा निर्माताओं द्वारा पुरानी संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के रूप में आवश्यक एंटीबायोटिक्स का उत्पादन करने के लिए किया जाएगा।

मंत्रालय ने आगेकहा कि यह सहायता भारत की “विश्व की फार्मेसी” के रूप में स्थिति की पुष्टि करती है और क्यूबा के साथ ऐतिहासिक मित्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Related Articles

Latest News