Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजभारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी ने विश्व लाइव फिडे रेटिंग सूची में...

भारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी ने विश्व लाइव फिडे रेटिंग सूची में हासिल की करियर की सर्वोच्च रेटिंग

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फिडे विश्व लाइव रेटिंग में अपनी बढ़त जारी रखी है। उन्होंने रविवार को फ्रेंच टीम शतरंज चैंपियनशिप 2024 में फ्रांस के लोइक ट्रैवडॉन को हराकर रूस के इयान नेपोमनियाचची को पीछे छोड़ते हुए फिडे विश्व लाइव रेटिंग में चौथा स्थान हासिल किया।

2771.2 की करियर-उच्च रेटिंग के साथ, वारंगल के अर्जुन लाइव रेटिंग सूची में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन, यूएसए के हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना से पीछे हैं।

फ्रेंच टीम शतरंज चैंपियनशिप में मेट्ज़ फिशर शतरंज क्लब की ओर से खेलते हुए, अर्जुन ने लगातार चौथी जीत हासिल की।

इससे पहले, अर्जुन ने हमवतन हरिकृष्ण पेंटाला, जर्मनी के विटाली कुनिन और स्पेन के अलवर अलोंसो रोसेल के खिलाफ जीत हासिल की, जिससे फ्रांस में टूर्नामेंट से उन्हें कुल 9.8 एलो रेटिंग हासिल हुई।

20 वर्षीय अर्जुन शानदार फॉर्म में हैं। वह टेपे सिगमैन शतरंज टूर्नामेंट 2024 में रूसी दिग्गज पीटर स्विडलर के बाद दूसरे स्थान पर रहे और फिर नौ राउंड में छह अंकों के साथ शारजाह मास्टर्स ओपन टूर्नामेंट में संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन 2830.9 लाइव रेटिंग के साथ क्लासिकल रेटिंग सूची में शीर्ष पर हैं। डी. गुकेश (सातवें) और आर. प्रज्ञानानंद (10वें) दुनिया के शीर्ष दस में शामिल अन्य दो भारतीय हैं, जिससे यह पहला मौका है जब तीन भारतीयों ने सूची में जगह बनाई है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...