Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजयोजनाबद्ध था कंगना रानौत का थप्पड़ प्रकरण! आरोपी महिला कांस्टेबल पर इनामों...

योजनाबद्ध था कंगना रानौत का थप्पड़ प्रकरण! आरोपी महिला कांस्टेबल पर इनामों की बौछार

चंडीगढ़ (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की नेत्री कंगना रानौत के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हुआ घटनाक्रम योजनाबद्ध था। महिला कांस्टेबल को वहां तैनात होने के कारण इस बात की पहले ही जानकारी थी कि कंगना इस गेट से एंट्री करेगी, जिसके चलते वह वहां पर पहले से ही मौजूद थी। इस बीच महिला कांस्टेबल का समर्थन करके मनोबल बढ़ाने वालों की होड़ लग गई है।

गुरुवार शाम दिल्ली जाते समय कंगना रानौत जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर स्कैनर से गुजर रही थीं तो तलाशी के दौरान महिला कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महिला कांस्टेबल को निलंबित करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुलविंदर कौर नामक महिला कांस्टेबल मूल रूप से कपूरथला की रहने वाली है। करीब छह साल पहले उसकी जम्मू में शादी हुई थी और कुलविंदर कौर का पति भी सीआईएसएफ में ही है। पिछले ढाई साल से उसकी डयूटी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर है।

कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह किसान यूनियन से संबद्ध हैं। उसने एक वीडियो जारी करके उसे बहादुर बहन बताया कंगना रानौत के डोप टेस्ट की जांच की। शेर सिंह ने कहा कि कुलविंदर की स्कैनर पर ड्यूटी थी। शेर सिंह ने दावा किया कि कंगना ने जांच के दौरान अभद्रता की और बात बढ़ गई।

कंगना रानौत के घटनाक्रम के बाद पंजाब के कई गायकों और रैपरों ने महज दो घंटे के भीतर गीत जारी कर दिए। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पंजाब के मोहाली जिला के एक कारोबारी शिवराज सिंह बैंस ने कुलविंदर कौर को एक लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है। कनाडा में बसे पंजाबी रणजीत सिंह ने महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने तथा पांच लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता परमदीप सिंह बैदवान ने भी महिला कांस्टेबल को सम्मानित करने का ऐलान किया है।

इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कंगना रानौत द्वारा जारी वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कंगना का यह कहना कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है, उनकी बीमार मानसिकता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने भाजपा के प्रमुख नेताओं से अपील है कि वे कंगना को संयम और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाएं। इस बीच शुक्रवार को पंजाब के कई वकीलों ने वीडियो जारी करके कुलविंदर कौर का केस मुफ्त में लड़ने का ऐलान किया है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने कहा- 15 दिनों कर दिया जाएगा लाइन कर्मियों...

लाइन कर्मियों की लंबित समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बिजली कंपनी के सब-स्टेशनों और कालोनियों...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान...

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...