Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजकंगना रनौत के साथ हुई घटना पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया

कंगना रनौत के साथ हुई घटना पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया

नवनिर्वाचित एमपी कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना घटी। सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद से मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। किसी ने सुरक्षा गार्ड का पक्ष लिया है तो किसी ने घटना की निंदा की है। अनुपम खेर ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया को दिए साक्षात्कार में अनुपम खेर कहा, “मुझे बहुत अफसोस हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक महिला के साथ एक दूसरी महिला ने अपनी पॉजिशन का फायदा उठाकर, जो इस तरह की हरकत की है, वो बहुत गलत है। इसपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उनकी कोई भी नाराजगी थी, तब भी उन्हें अपनी पॉजिशन का फायदा उठा कर ये सब नहीं करना चाहिए। अगर किसी चीज से आपको दुख हुआ है, तो उसे कहने के बहुत तरीके होते हैं, लेकिन जो हुआ वो बहुत दुखद है। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि कंगना अब सांसद हैं या फिर एक्ट्रेस हैं, लेकिन कंगना महिला भी हैं। एक महिला या किसी के भी साथ हुई इस तरह की वॉयलेंस को स्वीकारा नहीं जा सकता। ये गलत बात है।”

कंगना के साथ हुई घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने पंजाब में बढ़ते आतंकवाद और उग्रवाद पर चिंता व्यक्त की। एक तरफ जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग कंगना के पक्ष में खड़े हो गए। रवीना टंडन, उर्फी जावेद, अनुपम खेर, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन, अशोक पंडित ने इस घटना की निंदा की। दूसरी ओर, पहलवान बजरंग पुनिया, कुछ अन्य एथलीट, संगीतकार विशाल ददलानी ने महिला का पक्ष लिया है। कंगना ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल की।

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...