Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशसीएम डॉ. यादव ने मंत्रियों एवं अधिकारियों को किया संबोधित, कहा- विभागीय...

सीएम डॉ. यादव ने मंत्रियों एवं अधिकारियों को किया संबोधित, कहा- विभागीय अधिकारी लगातार करें फील्ड के दौरे

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कहा है कि राज्य शासन की विगत 180 दिन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि सरकार उपलब्ध संसाधनों के साथ जनहितैषी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करें और प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो। इसी उद्देश्य से मंत्रीगण के संबंधित विभागों की आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। सुशासन सरकार की सवोच्च प्राथमिकता है, इसे सही स्वरूप में धरातल पर उतारना विभागों का लक्ष्य हो। विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, हर स्तर पर त्वरित निर्णय लेकर कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए और कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश सर्वोत्कृष्ट योगदान दे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य सरकार की विगत 6 माह की महत्वपूर्ण विभागीय उपलब्धियां के संबंध में मंत्रालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का डिजिटली शुभारंभ भी किया। बैठक में मंत्रीगण, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव शामिल हुए।

प्रदेश की पहचान बनाने वाली औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर्ष का विषय है कि प्रदेश में यह वर्ष गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जो गुड़ी पड़वा से आरंभ हुआ है। राज्य सरकार ने गौशालाओं का मानदेय भी दुगना करने का निर्णय लिया है, यह मानदेय देश में सर्वाधिक होगा। प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इससे क्षेत्र आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी। प्रदेश की कृषि विकास दर में सुधार हुआ है, इसके साथ ही उद्योग के क्षेत्र में प्रगति के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एमएसएमई के साथ-साथ कुटीर उद्योग तथा प्रदेश की पहचान स्थापित करने वाली हस्तशिल्प और अन्य औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके अंतर्गत विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन को पत्थर की प्रतिमाओं के निर्माण के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में एक-एक मेडिकल कॉलेज आरंभ होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि के उद्देश्य से जिलों और संभागों की सीमाओं के पुनर्निधारण के लिए आयोग गठित किया गया है। लोक स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी और दक्ष बनाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक करने और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को लोक स्वास्थ्य से जोड़ने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी 29 संसदीय क्षेत्रों में एक-एक मेडिकल कॉलेज आरंभ हो। अगले चरण में प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक नवाचार किए जा रहे हैं।

प्रत्येक जिले में एक्सीलेंस कॉलेज और हर विश्वविद्यालय में कृषि संकाय आरंभ हो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में कॉलेज चले हम अभियान से सकल नामांकन अनुपात में सुधार हुआ है, इसे और बेहतर बनाना है। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को बस सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास हो, इससे दूरदराज के विद्यार्थियों को किफायती दर पर महाविद्यालय आवागमन में आसानी होगी और उनकी उपस्थिति बढ़ेगी तथा रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रत्येक जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज आरंभ करने और हर विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर कृषि संकाय आरंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए साइंस सिटी, आर्ब्जवेटरी और पुरातात्विक महत्व के स्थानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा महाविद्यालयों में वैज्ञानिक संवाद भी हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय व निजी महाविद्यालय को एक-एक गाँव गोद लें। पंचायतों और नगरीय निकायों का कोई भी पदाधिकारी निरक्षर न रहे, इसके लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाए। छात्रावासों में समरसतापूर्ण वातावरण निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

जल संरचनाओं के संरक्षण को जनता का अभियान बनाया जाए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को सच्चे अर्थों में जनता का अभियान बनाया जाए। गंगा दशहरा 16 जून को सभी मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान में भाग लें। गंगा दशहरा से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत उज्जैन से भी हवाई यात्रा की शुरूआत होगी।

वर्षाकाल आगमन से पहले की समस्त तैयारियों के बारे में सजग रहें शासन-प्रशासन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वार्ड और ग्राम स्तर तक वर्षाकाल आगमन से पहले की समस्त तैयारियों के बारे में शासन-प्रशासन सजग रहें। खरीफ फसल के लिए कहीं भी खाद, बीज और आदानों की उपलब्धता में समस्या न आए और खाद की कालाबाजारी की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि शेष बचे पात्र हितग्राहियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को लगातार फील्ड के दौरे करने के निर्देश दिए।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...