Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजतीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी7...

तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को इटली जाएंगे। यहां वे दुनिया की सात बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी7 की बैठक में भाग लेंगे।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों की बढ़ती मान्यता की ओर इशारा करती है।

जी7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में बोर्गो एग्नाज़िया के लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूक्रेन और गाजा में जारी संघर्ष का मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहेगा।

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का भी अपने देश में जारी संघर्ष पर एक सत्र होगा।

भारत स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में लेगा भाग

क्वात्रा ने बताया कि भारत स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर भाग लेगा। हालांकि शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है।

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...