Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजअमेरिकी अर्थशास्त्री की बड़ी चेतावनी: फूट सकता है शेयर बाजार का बुलबुला

अमेरिकी अर्थशास्त्री की बड़ी चेतावनी: फूट सकता है शेयर बाजार का बुलबुला

नई दिल्ली (हि.स.)। अमेरिकी अर्थशास्त्री हैरी डेंट ने शेयर बाजार की स्थिति को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। हैरी डेंट का कहना है कि शेयर बाजार आने वाले दिनों में भारी गिरावट का शिकार हो सकता है। उनके मुताबिक ये गिरावट 2008 की मंदी में आई गिरावट से भी अधिक भयानक हो सकती है। हालांकि ये चेतावनी अमेरिकी शेयर बाजार को लेकर दी गई है लेकिन अगर अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट आती है तो भारतीय शेयर बाजार भी इससे काफी हद तक प्रभावित हो सकता है।

अपनी एक रिपोर्ट में हैरी डेंट ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार काफी ऊंचाई पर पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में जल्दी ही शेयर बाजार के बुलबुले के फूटने की आशंका बन गई है। उनके अनुसार किसी भी बाजार में तेजी का बुलबुला आमतौर पर 5 से 6 साल तक बना रहता है। उसके बाद बाजार कंसोलिडेटेड करके वापस अपने सही स्थान पर पहुंच जाता है। लेकिन शेयर बाजार में पिछले 14 साल से तेजी का बुलबुला लगातार बना हुआ है, जिसके कारण जब भी मार्केट में कंसोलिडेशन शुरू होगा, तो इससे दुनिया भर के निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

हैरी डेंट का दावा है कि शेयर बाजार में लगातार 14 साल से तेजी कायम रहने की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी सरकार द्वारा कृत्रिम तरीके से आर्टिफिशियल इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए की गई कोशिश नजर आ रही है। ऐसी स्थिति में आर्टिफिशियल इकोनॉमी के बुलबुले का फटना लगभग तय है। अपनी रिपोर्ट में हैरी डेंट ने कहा है कि शेयर बाजार का बुलबुला फूटने पर 2007-08 के दौर से भी ज्यादा तेज गिरावट आ सकती है। उनके मुताबिक एसएंडपी 500 इंडेक्स अपने टॉप लेवल से 86 प्रतिशत तक गिर सकता है। नैस्डेक में 92 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।

हैरी डेंट का कहना है कि अगले साल की शुरुआत में उस वक्त शेयर बाजार में इस गिरावट की शुरुआत हो सकती है, जब महंगाई को पूरी तरह से काबू में लाने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त करेगा। शेयर बाजार की इस गिरावट में हाउसिंग सेक्टर की सबसे बड़ी भूमिका होने की आशंका भी हैरी डेंट ने जताई है।

दरअसल, दुनिया भर के ज्यादातर शेयर बाजार अमेरिकी शेयर बाजार के ट्रेंड को फॉलो करते हैं। ऐसी स्थिति में अगर अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आती है तो भारतीय शेयर बाजार भी काफी हद तक इससे प्रभावित हो सकता है। हालांकि अभी तत्काल भारतीय बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नजर नहीं आ रही है।

टॉप हेडलाइंस

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

बिजली कंपनी ने एक झटके में नौकरी से निकाले 164 कर्मी, सभी के नाम...

बिजली कंपनी ने एक झटके में 164 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया, इतना ही नहीं वे आगे बिजली कंपनी में दोबारा नौकरी न...

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन...

एमपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में एक्टिव हैं...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही...