Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजघरेलू शेयर बाजार की कामयाबी, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर...

घरेलू शेयर बाजार की कामयाबी, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत एक बार फिर मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने हांगकांग को पछाड़ कर इस स्थान पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 5.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जबकि हांगकांग के स्टॉक मार्केट का कैपिटलाइजेशन 5.17 ट्रिलियन डॉलर है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इसके पहले इसी साल 23 जनवरी को बीएसई ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में हांगकांग को पीछे छोड़ दिया था। उसके बाद बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन हांगकांग की तुलना में कम हो गया था, जिसके कारण कुछ ही दिनों में हांगकांग ने भारत को पीछे धकेल कर वापस चौथा स्थान हासिल कर लिया था। इस महीने एक दिन की बड़ी गिरावट के अलावा घरेलू शेयर बाजार में आमतौर पर तेजी का माहौल बना रहा है, जिसकी वजह से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक बार फिर हांगकांग के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन से अधिक हो गया है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में इस समय अमेरिकी शेयर बाजार 56.49 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। अमेरिका के बाद 8.84 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ चीन ने दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार होने का तमगा हासिल कर रखा है। चीन के बाद जापान 6.30 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

जहां तक भारतीय बाजार की बात है, तो पिछले हफ्ते चुनाव के नतीजे आने के बाद बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी थी। चुनाव परिणाम वाले दिन बीजेपी की सीटों में आई गिरावट के कारण शेयर बाजार 5.70 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गया था। उसके बाद केंद्र में एनडीए सरकार की वापसी तय हो जाने के कारण शेयर बाजार ने दोबारा जोरदार छलांग लगाई और फिलहाल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है।

बाजार में आई तेजी के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले करीब एक हफ्ते के दौरान 32 लाख करोड़ रुपये की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 434.86 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 5.18 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर कोई बड़ा उलट फेर नहीं हुआ तो नई सरकार के बजट पेश करने के पहले तक घरेलू शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी रह सकती है।

टॉप हेडलाइंस

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की, रोहित...

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार देर रात आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है।...

नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, कहा- सेना हर चुनौती का...

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय थल सेना के नवनियुक्त प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। 30 जून को ही...

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...