Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशMPEBTKS की कामयाबी: घायल बिजली कर्मियों को उपचार के लिए तत्काल मिलेगी...

MPEBTKS की कामयाबी: घायल बिजली कर्मियों को उपचार के लिए तत्काल मिलेगी आर्थिक सहायता

जबलपुर (लोकराग)। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन के द्वारा कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल और मारपीट के दौरान घायल हुए कर्मियों को तत्काल ₹10000 की सहायता राशि देने का आदेश जारी किया गया है, जिसका मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ स्वागत करता है।

संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संघ द्वारा लगातार कार्य के द्वारा घायल होने वाले लाइन कर्मियों के उपचार के लिए तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, प्रमुख सचिव एवं कंपनी प्रबंधन के अनेक बार पत्र लिखे गए, साथ ही ज्ञापन के माध्यम से भी कई बार कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल होने वाले बिजली कर्मियों, विशेषकर आउटसोर्स कर्मियों को तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की जाती रही है।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इसी तारतम्य में पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी प्रबंधन ने कार्य के दौरान दुर्घटना तथा मारपीट में घायल होने वाले नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का जो कर्मचारी हितैषी आदेश जारी किया है, संघ उसका स्वागत करता है।

संघ के शशि उपाध्याय, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, अरुण मालवीय, इंद्रपाल सिंह, ख्याली राम, राम शंकर आदि ने पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी प्रबंधन का कर्मचारी हितैषी आदेश जारी करने पर आभार व्यक्त किया है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनियों का का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...