Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयअनशनकारी दिल्ली की मंत्री आतिशी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया...

अनशनकारी दिल्ली की मंत्री आतिशी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली जल संकट के मसले पर भोगल में अनिश्चितकालीन अनशन (पानी सत्याग्रह) पर बैठी जल मंत्री आतिशी की तबीयत आज तड़के बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया।

अनशन के चौथे दिन सोमवार को एलएनजेपीके डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी। उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया था।

सोमवार देररात आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 43 और मंगलवार सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

Related Articles

Latest News