Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी में गुजरात की तर्ज पर लागू होगी चेक-पोस्ट व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने...

एमपी में गुजरात की तर्ज पर लागू होगी चेक-पोस्ट व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग की समीक्षा

इस व्यवस्था में ट्रांसपोर्टर पूर्व में ही ई चेक-पोस्ट वेबसाइट पर अपने वाहन के संबंध में आवश्यक स्व-घोषणा कर निर्धारित फीस जमा कर सकता है। जॉच में दोषी पाए जाने पर दोगुनी फीस जमा करवाने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नागरिकों को सस्ती व सुलभ परिवहन सेवाओं का लाभ दिया जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाएं। इसी तरह गुजरात की तर्ज पर चेक-पोस्ट व्यवस्था समय सीमा में लागू की जाएं।

इस व्यवस्था में ट्रांसपोर्टर पूर्व में ही ई चेक-पोस्ट वेबसाइट पर अपने वाहन के संबंध में आवश्यक स्व-घोषणा कर निर्धारित फीस जमा कर सकता है। जॉच में दोषी पाए जाने पर दोगुनी फीस जमा करवाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यवस्था के लिए होमगार्ड सहित आवश्यक अमले तथा बजट की सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश

  • प्रदेश में ई-व्हीकल व्यवस्था बढ़ाई जाएं।
  • यात्री बसों के आने का समय निर्धारित हो। निर्धारित समय पर बसें आएं। व्यवस्था का सख्ती से पालन हो। इससे यात्री भी अवगत रहे।
  • ओवरलोडिंग न होने दी जाएं।
  • निर्धारित स्थान पर बस स्टेंड की व्यवस्था लागू हो। बसें अव्यवस्थित न खड़ी हो। घोषित स्थान पर स्टैंड बनाया जाए।
  • बस स्टैंड तथा बस स्टॉप की आवश्यकता को देखते हुए नए बस स्टॉप अवश्य बनाए जाएं।
  • विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा प्रदान की जाएं।
  • ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ाया जाएं।
  • परिवहन विभाग विभिन्न जन सुविधाओं के लिए बेहतर प्रबंधन करें।

बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, परिवहन आयुक्त डी.पी. गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गुजरात की वाहन चेकिंग व्यवस्था एक नजर में

गुजरात में वर्ष 2019 से 17 चेक पोस्ट समाप्त किए गए। चेक पोस्ट के स्थान पर चेक पॉइंट के नाम से 58 चेक पॉइंट स्थल अधिसूचित किए गए। चेक पॉइंट पर अधिकारी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करते हैं। प्रत्येक चेक पॉइंट पर एक अधिकारी के साथ गार्ड एवं वाहन चालक भी रहते हैं। इस व्यवस्था के लिए प्रत्येक सातवें दिन 217 अधिकारियों की पदस्थता का कार्य होता है। राज्य को चार जोन में विभक्त कर व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था से परिवहन विभाग की आय में भी वृद्धि हुई है। वाहन में बॉडी वार्न कैमरा, स्पीड गन, रडार गन व इंटरसेप्टर जैसे उपकरण इस व्यवस्था में लागू हैं। मोटर वाहन निरीक्षक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक मिलाकर लगभग 850 पद स्वीकृत किए गए। मध्यप्रदेश के अधिकारी इस व्यवस्था का अध्ययन कर प्रदेश में व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए आवश्यक होमगार्ड की व्यवस्था भी की जाए। मध्य प्रदेश बेहतर व्यवस्था लागू करने की पहल करें। इसका लाभ आमजन को भी मिलेगा और शासन की आय में भी वृद्धि होगी।

टॉप हेडलाइंस

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...

ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीम भावना से स्वास्थ्य क्षेत्र में एमपी को...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीम भावना से कार्य कर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य...

बिजली चोरी के मामले में उपभोक्ता को तीन माह की जेल और 5.79 लाख...

बिजली चोरी के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी उपभोक्ता को तीन माह के सश्रम कारावास तथा 5 लाख 79 हजार 885 रुपये के...

नए एमडी के आते ही 9 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 76 का कटा...

उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में...

यही सत्य है जीवन का: सीमा शर्मा ‘तमन्ना’

सीमा शर्मा 'तमन्ना'नोएडा, उत्तर प्रदेश है जीवन का सत्य यही एकजिसको हर हाल अपनाना हैकितने ही महंगे गाड़ी और बंगलेरखो कितने ही दोगले रिश्तेअंतिम सफर...

लोक सेवकों ने भेजी मुख्यमंत्री के नाम की पाती: कहा- केंद्र के समान एमपी...

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, आवास-शहरी भत्ता, मुख्मंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ दिए जाने के...