Sunday, July 7, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी सरकार का बड़ा फैसला: वन विभाग में गोपनीय चरित्रावली के लिये...

एमपी सरकार का बड़ा फैसला: वन विभाग में गोपनीय चरित्रावली के लिये नई प्रणाली लागू

मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय वन सेवा अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) के लिये एक नई प्रणाली लागू की गई है। वन प्रबंधन में शामिल विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के बीच पारदर्शिता, दक्षता और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से नई प्रणाली लागू की गई है। नई प्रणाली में डीएफओ की एसीआर पर कलेक्टर की टिप्पणियों को भी शामिल किया गया है।

जिला स्तर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, वन प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण और माइनिंग उद्योगों में वन और प्रशासन दोनों विभागों की महती आवश्यकता होती है। वर्तमान व्यवस्था में भी वन प्रबंधन और इससे जुड़े मामलों में जिला कलेक्टर का रोल सर्वथा महत्वपूर्ण होता है और कलेक्टर के अभिमत पर ही प्रस्ताव पास किए जाते हैं। इसी तरह, वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों की एसीआर अब विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा अधिकारियों के कार्य निष्पादन एवं मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) लिखने के लिये चैनल निर्धारित किया गया है। इसमें वन मण्डल अधिकारी/वन संरक्षक (क्षेत्रीय) स्तर के अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। वन मण्डल अधिकारी (उत्पादन) की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। उप वन संरक्षक (न्याया प्रकरण) के गोपनीय चरित्रावली के समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे।

जारी आदेश में संचालक वन विद्यालय के गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। मुख्य वन संरक्षक (क्षेत्रीय) की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। क्षेत्र संचालक टाईगर रिजर्व/संचालक सिंह परियोजना/वन विहार की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे।

मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। प्राचार्य रेंजर्स कॉलेज की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशिक्षण) और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना (आंचलिक) की गोपनीय चरित्रावली के समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे।

इसी प्रकार उप वन संरक्षक/वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी संबंधित प्रधान मुख्य वन संरक्षक और स्वीकारकर्ता अधिकारी वन बल प्रमुख होंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की गोपनीय चरित्रावली में समीक्षक अधिकारी वन बल प्रमुख और स्वीकारकर्ता अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय) के समीक्षक अधिकारी मुख्य सचिव और स्वीकारकर्ता अधिकारी मुख्यमंत्री होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के समीक्षक अधिकारी वन मंत्री और स्वीकारकर्ता अधिकारी मुख्यमंत्री होंगे।

समीक्षा की यह अतिरिक्त परत व्यापक स्तर पर शासन और विभागीय दोनों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारी के प्रदर्शन का अधिक व्यापक मूल्यांकन सुनिश्चित करेगी। आईएफएस अधिकारी की एसीआर लिखने की मुख्य जिम्मेदारी अभी भी आईएफएस अधिकारियों के पास ही रहेगी। कलेक्टर और विभागीय वरिष्ठों की टिप्पणियां जिला और राज्य स्तरीय लक्ष्यों के व्यापक संदर्भ में अधिकारी के प्रदर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। यह व्यवस्था वर्ष 2024-25 से लागू की गई है।

टॉप हेडलाइंस

भारत-ब्रिटेन प्रस्तावित एफटीए पर इसी महीने करेंगे अगले दौर की बातचीत

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत-ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले दौर की बातचीत इसी महीने शुरू होगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ...

उप-मुख्यमंत्री से मिले मेडिकल कॉलेजों के डीन, पे-लीव-सर्विस प्रोटेक्शन के लिए जताया आभार

मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओ ने भोपाल के निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। अधिष्ठाताओं ने पे-प्रोटेक्शन,...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: भारतीय समाज सदैव से रहा है प्रकृति पूजक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय वन एवं...

ऊर्जा मंत्री ने गिनाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था की उपलब्धियां, कहा- अधोसंरचना निर्माण के हुए...

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि...

एमपी ट्रांसको का पौधरोपण अभियान: सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ वृहद पौधरोपण

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

गेहूं-चने की तरह दूध पर बोनस देने की घोषणा कर बोले सीएम डॉ. यादव-...

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग-अलग फसलों के लिए...

ऑस्ट्रिया के चांसलर ने भारतीय प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा का किया स्वागत, पीएम मोदी...

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आगामी ऑस्ट्रिया राजकीय यात्रा के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के...

फूड पैक में बड़े और मोटे अक्षरों में लिखना होगा चीनी, नमक और संतृप्त...

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के लेबल पर कुल चीनी, नमक और संतृप्त वसा की पोषण संबंधी जानकारी...

लाड़ली बहनों के लिए नहीं होगी धनराशि की कमी, मोहन सरकार ने अलग रखे...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में सेन्ट्रल इण्डिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश बजट सन्देश-2024 कार्यक्रम में शामिल...