मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बुधवार को नर्मदापुरम जिले के मढ़ई रेशम उत्पादन केन्द्र, सारंगपुर का निरीक्षण किया। दिलीप जायसवाल ने यहॉ सिल्क टूरिज्म के लिये विकास की निहित सभी संभावनाओं का जायजा लिया और इसे सिल्क टूरिज्म के लिये एक अनुकूल स्थान पाया।
उन्होंने कहा कि यहां शीघ्र ही सिल्क टूरिज्म प्रारंभ किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिये जिन जरूरी सुविधाओं और निर्माण कार्यों की आवश्यकतानुसार विकास के कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मढ़ई को एक मॉडल सिल्क टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। दिलीप जायसवाल ने मढ़ई रेशम उत्पादन केन्द्र, सारंगपुर का मुआयना कर पौध-रोपण भी किया।
इससे पहले मढ़ई रेशम उत्पादन केन्द्र (टूरिज्म स्पॉट) के निरीक्षण दौरे पर जाते समय कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने नर्मदापुरम जिले के ही गूजरवाड़ा रेशम उत्पादन केंद्र में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से सौजन्य भेंट की, उनके हाल-चाल पूछे। रेशम केन्द्र में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया गया।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



