Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सीआरपीएफ का जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सीआरपीएफ का जवान शहीद

जम्मू (हि.स.)। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सोमवार को सुरक्षाबलों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर बलिदान हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बसंतगढ़ के सुदूर डुडू इलाके में दोपहर बाद आतंकवादियों ने स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ ही सीआरपीएफ के एक संयुक्त गश्ती दल पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि 187वीं बटालियन से संबंधित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक इंस्पेक्टर को गोली लगी और बाद में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त गश्ती दल की कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें मार गिराने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Latest News