Thursday, October 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशबोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में हुई जबलपुर स्मार्ट सिटी को सेल्फ...

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में हुई जबलपुर स्मार्ट सिटी को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने पर चर्चा

स्मार्ट सिटी जबलपुर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज स्मार्ट सिटी के चेयरमेन कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी कार्यालय में सम्पन्न हुई। जबलपुर स्मार्ट सिटी की कार्यकारी निदेशक आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रीति यादव, सीईओ स्मार्ट सिटी सत्येंद्र सिंह धाकरे, भारत सरकार की ओर से नामांकित प्रतिनिधि जेके कपूर, सीईओ जबलपुर विकास प्राधिकरण दीपक वैद्य तथा नगर निगम के अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव एवं उपायुक्त नगर निगम संभव अयाची भी इस बैठक में मौजूद थे।

स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार की गई खेल सुविधाओं जिसमें शिव नगर, शक्तिनगर, एलएनवाय स्कूल रांझी परिसर के मिनी स्पोर्ट्स सेंटर को रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर संचालन हेतु एजेंसी नियुक्त करने के निर्देश प्रदान किये गये, ताकि इनका संचालन प्रारंभ हो सके और खेल सुविधाओं का लाभ नागरिकों को मिलना प्रारंभ हो सके।

इसके साथ ही घंटाघर में तैयार नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर, भंवरताल में बना संस्कृति थियेटर, ओमती नाले पर तैयार हो चुका एनएमटी, रानीताल तालाब के चारों ओर विकसित किए गये रिक्रियेशनल क्षेत्र के भी संचालन एवं संधारण के लिए एजेंसी नियुक्त करने की कार्यवाही नियमानुसार किये जाने के निर्देश भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में दिये गये। इस हेतु आंशिक संशोधन के साथ पुनः निविदाएं जारी करने की अनुमति दी गई।

बैठक में स्मार्ट सिटी को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में आवश्यक प्रयास करने एवं प्रस्ताव तैयार करने के बिन्दुओं पर चर्चा की गई। स्मार्ट सिटी जबलपुर की परियोजनाओं को योजनावार बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया।

Related Articles

Latest News