Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशकल लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि, सीएम डॉ. यादव बीना...

कल लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि, सीएम डॉ. यादव बीना से 1574 करोड़ रुपये करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल सोमवार 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे।

सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रुपये अंतरित की जायेगी। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

Related Articles

Latest News