Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशतकनीकी कर्मचारी सहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा हुई आयोजित

तकनीकी कर्मचारी सहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा हुई आयोजित

बिजली कंपनी इंदौर के मुख्यालय के श्रम कल्याण केंद्र में आज तकनीकी कर्मचारी सहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई जिसमें संस्था अध्यक्ष संजय मालवीया द्वारा सहकारिता विभाग प्रतिनिधि की उपस्थिति में संस्था के वार्षिक विवरणिका का वाचन किया गया।

हालांकि साधारण सभा की शुरुआत हंगामेदार रही एवं सदस्यों द्वारा संचालक मंडल से कठोर से कठोर सवाल दागे गए परंतु, संस्था के उपाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह एवं संस्था संचालक प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा दिए गए जवाबों पर विश्वास व्यक्त करते हुए संस्था सदस्यों ने जोरदार तालियां भी बजाईं एवं संचालक मंडल द्वारा संस्था सहित सदस्य हित में किए जा रहे बेहतर प्रयासों को भी सराहा।

संस्था संचालक मंडल द्वारा सभी संस्था सदस्यों को सवाल करने का भरपूर मौका दिया गया एवं संस्था संचालक के जिम्मेदारों से जवाब लिए तथा संचालक मंडल द्वारा संस्था को उत्तरोत्तर प्रगति हेतु उचित जरूरी कदम उठाने एवं संस्था को अधिक से अधिक लाभ में ले जाने पर जोर दिया गया साथ ही, संस्था सदस्यों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने तथा सदस्यों द्वारा लिए गए ऋणों की वसूली हेतु पूर्ण सहयोग किए जाने की अपील की। 

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संचालक प्रदीप कुमार द्विवेदी एवं साधारण सभा संपन्न होने के उपरांत संचालक अनिल व्यास जी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Latest News