Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयसुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई (हि.स.)। सुपरस्टार रजनीकांत की हालत अचानक बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद रजनीकांत को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार आधी रात को रजनीकांत ने पेट दर्द की शिकायत की। 73 साल के रजनीकांत की हालत अब स्थिर है और कुछ मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। रजनीकांत की पत्नी लता ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया है। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सब कुछ ठीक है। रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Latest News