ये साप्ताहिक राशिफल शक संवत 1943 विक्रम संवत 2078 वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी से वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तक का सप्ताहिक राशिफल है। इस समय शुक्र अपनी स्वराशि में है, इससे वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह का पूर्वार्ध अच्छा है। इसमें भी  विशेष रूप से 17 और 18 मई बहुत अच्छी है। आपको अपने सभी कार्यों को इस प्रकार प्लान करना चाहिए यह सब कार्य सप्ताह के पूर्वार्ध में समाप्त हो जाएं। आप द्वारा 22 एवं 23 तारीख को किए गए कार्यों में सफलता की उम्मीद कम रहेगी। इस सप्ताह आप शासकीय कार्यों में सफल रहेंगे। धन लाभ होने का योग है। प्रयास करने पर आपके शत्रु परास्त हो जाएंगे। भाग्य मामूली साथ देगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम बरतें। इस सप्ताह के प्रतिदिन घर की पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह अच्छा है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत अच्छी है। आपको अपने आवश्यक कार्य इस सप्ताह कर लेने चाहिए। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग कम है। अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपको इस हेतु प्रयास करना चाहिए। शासन से इस सप्ताह आपको अच्छी  मदद मिलेगी। भाग्य आपका इस सप्ताह साथ दे सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह पंछियों को दाना खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार।

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। वाहन यात्रा से बचने का प्रयास करें। आप अपने अधिकांश कार्यों में पूरे सप्ताह के प्रत्येक दिन सफल रहेंगे। 22 और 23 को आप अपने हर कार्य में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं को परास्त करने पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों की उन्नति का योग है। बीमारी और दुर्घटना आदि से बचने के लिए आपको शनि की शांति का उपाय करवाना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

कर्क राशि
इस सप्ताह आपके पास बड़े कार्य से धन आने का अच्छा योग है। यह पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा है। इस सप्ताह आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह का प्रारंभ अत्यंत अच्छा है। 17 और 18 तारीख को आप अपने सभी कार्यों में सफल होंगे। इस सप्ताह आपकी कुंडली में शत्रु हन्ता योग बन रहा है। आप प्रयास करें जिससे आपके सभी शत्रु समाप्त हो सके। धन आने का ठीक-ठाक योग है, आपके पराक्रम में कमी आ सकती है। आपका अपने जीवनसाथी से थोड़ा बहुत विवाद हो सकता है। आप अपने एवं अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए गुरुवार का व्रत करें। साथ ही शनि की शांति का उपाय भी करवाएं। गुरुवार के दिन भगवान कृष्ण या रामचंद्र जी का ध्यान कर पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार।

सिंह राशि
इस सप्ताह के प्रारंभ के दिन कम ठीक हैं। परंतु बाद के सभी दिन अच्छे हैं। विशेषकर 19, 20 और 21 मई। इस सप्ताह शासन से आपको बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा, परंतु हो सकता है कि आपका अपने बॉस से वाद-विवाद हो जाए। अतः अपने ऊपर संयम रखें। धन आने का कम योग है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवन साथी से संबंध ठीक रहेगा। जिन जातकों की अभी शादी नहीं हुई है, उनके विवाह तय होने का समय नजदीक आ गया है। आप प्रयास करेंगे तो सफल होंगे। विशेषकर 19, 20 और 21 तारीख को शादी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको आपको चाहिए कि आप घर से निकलने के पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई है। सप्ताह के प्रारंभ और अंत के दिन अच्छे हैं। परंतु सप्ताह का बीच का दिन कम ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत अच्छे है। कन्या राशि के जातकों को अपने रिस्क वाले कामों को 19, 20 और 21 तारीख को करना चाहिए। शासन से इस सप्ताह आपको सहयोग मिलने में समय लगेगा। भाग्य आपका बड़े कार्यों में बहुत अच्छा साथ  देगा। पेट में कोई खराबी हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। जनता में आप की मान मर्यादा बढ़ेगी। आपके आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अविवाहित लोगों के विवाह के मामलों में बाधाएं आएंगी आ सकती हैं। आपको चाहिए कि आप मंगल की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

तुला राशि
इस सप्ताह बच्चों से आपको सुख प्राप्त  होगा। तुला राशि के जातकों का इस सप्ताह का प्रारंभ बहुत अच्छा होगा। परंतु धीरे-धीरे  यह अच्छाई कम होती जाएगी। 17 और 18 तारीख को आप के अधिकांश कार्य पूर्ण हो जाएंगे। परंतु 22 और 23 तारीख को आपको अपने कार्यों को संपन्न कराने में काफी प्रयास करना पड़ेग । इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने सभी कार्य अपने परिश्रम से करवाने होंगे। स्वास्थ्य के बारे में आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। माता जी के स्वास्थ्य के बारे में भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार।

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिए खुशियों का पिटारा लेकर आ रहा है। आपके सभी कार्य जिनको आप करना चाहेंगे वह इस सप्ताह हो सकते हैं। 19, 20 और 21 तारीख अत्यंत उत्तम फलदायक हैं। इस सप्ताह शादी तय होने का सुसमाचार भी आपको मिल सकता है। बशर्ते आप इसके लिए उचित प्रयास करें। आपको प्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। आपको पइसके लिए प्रयास करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दुर्घटनाओं से बचने के लिए मंगल देव की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन  गुरुवार।

धनु राशि
इस सप्ताह के प्रारंभिक दिन कम ठीक हैं। परंतु ज्यों ज्यों सप्ताह आगे बढ़ेगा समय अच्छा होता जाएगा। 22 और 23 तारीख सबसे अच्छा है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को कष्ट हो सकता है। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। बिजली से या लोहे से आपको चोट लगने का खतरा है। सावधान रहें। एकाएक पैसा आने का भी योग है। इस सप्ताह आपके पैसे कुछ ज्यादा खर्च भी होंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को खाना खिलाएं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह जीवन साथी के स्वास्थ्य को उत्तम करने के लिए मूंगा धारण करें। सप्ताह  का शुभ दिन रविवार।

मकर राशि
इस सप्ताह आपको लगातार सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह का प्रारंभ और अंत दोनों आरामदायक होंगें। परंतु सप्ताह के मध्य में अर्थात 19, 20 और 21 मई को आपको कष्ट हो सकता है। सप्ताह के प्रारंभिक दिन 17 और 18 को आपके सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। आपको या आपकी पत्नी को नसों की पीड़ा हो सकती है। नसों की पीड़ा को दूर करने के लिए आपको शनि का जाप करवाना चाहिए। शत्रुओं के समाप्त होने का योग है।सप्ताह का शुभ दिन शनिवार ।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अगर प्रयास करेंगे तो बच्चों के विवाह, मकान, वाहन आदि किसी बड़े कार्य को करने में सफल होंगें। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने परिश्रम पर पूर्ण विश्वास करना चाहिए। अगर आप परिश्रम करेंगे तो सफल होंगे। इस सप्ताह के प्रारंभिक और अंतिम दिन कुंभ राशि वालों वालों के लिए भारी हैं। परंतु सप्ताह का मध्य कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत अच्छा है। 19, 20 और 21 तारीख को कुंभ राशि के जातक अपने कार्यों में निश्चित रूप से सफल होंगे। अच्छी बात यह है कि जिन जातकों के विवाह अभी नहीं हुए हैं, उनके विवाह के तय होने का समय आ गया है। वे अगर प्रयास करेंगे तो सफल होंगे। अपने बच्चों को परेशानी से बचाने के लिए आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत रखें तथा मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के वाहन, मकान या विवाह के सपने इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं। उनको इस प्रकार के कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयास प्रारंभ कर देना चाहिए। इस सप्ताह के पूर्वार्ध और अंतिम दो दिन आपके लिए लाभदायक है। सप्ताह के बीच के दिन कम लाभप्रद हैं। 22 एवं 23 तारीख आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। आपको अपने रिस्क वाले कार्यों को 22 और 23 तारीख को करना चाहिए। नौकरी प्राप्ति का भी योग है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। साथ ही यह सप्ताह भी आपके लिए ठीक रहेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बृहस्पतिवार का व्रत करें और बृहस्पति देव का जाप करवाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन रविवार।

Jyotish rashifal

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्म तिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिख कर पूछ सकते हैं।