सोमवार 1 अगस्त से रविवार 7 अगस्त तक का राशिफल: इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सोमवार 1 अगस्त से रविवार 7 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि का रहेगा, उसके उपरांत कन्या और तुला से होता हुआ 6 तारीख को सुबह 8:32 बजे वृश्चिक राशि का हो जाएगा। पूरे सप्ताह सूर्य कर्क राशि में मंगल मेष राशि में, बुध सिंह राशि में, गुरु वक्री होकर मीन राशि में, शनि वक्री होकर मकर राशि में तथा राहु वक्री होकर मेष राशि में रहेगा। शुक्र प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेगा तथा 6 अगस्त को 5:44 रात अंत से कर्क राशि का हो जाएगा।

मेष राशि

आपका स्वास्थ्य जो थोड़ा खराब चल रहा था इस सप्ताह ठीक रहेगा। बहनों से आपका संबंध उत्तम रहेगा। जनता में आपके प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका सामान्य है। कार्यालय में कष्ट हो सकता है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 तारीख किसी भी कार्य के लिए उपयुक्त है। 2 और 3 तथा छह और 7 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने जीवन साथी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको न्यायालय के कार्यों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। भाग्य से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। धन आने का उत्तम योग है। लोगों में आप लोकप्रिय होंगे। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको सफलताएं मिलेंगी। इस सप्ताह आपके लिए 1 तारीख उत्तम फलदायक है। 6 और 7 तारीख को आपकी कुंडली के गोचर में नीच भंग राज योग बन रहा है। जिसके कारण अगर आप का विवाह नहीं हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में दृढ़ता आएगी। 4 और 5 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने भाग्य को ठीक करने के लिए शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। यह कार्य आपको हर शनिवार को दिसंबर तक करना है। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

नये संबंध बन सकते हैं। पुराने संबंधों में भी दृढ़ता आएगी। धन प्राप्ति का योग है, परंतु धन प्राप्ति में बाधा भी है। आपका अपने संतान के साथ संबंध में थोड़ी गिरावट आएगी। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य से आपको सफलता भी मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 तारीख उत्तम और फलदायक है। 6 और 7 तारीख को आपको कुछ कार्यों में विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राहु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह सूर्य लग्न में विद्यमान है। जिसके कारण आपके प्रभामंडल में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में आपको सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य से थोड़ा कम मिलेगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 तारीख उत्तम एवं लाभप्रद हैं। 6 और 7 को आपके संतान को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको व्यापार में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। न्यायालय के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति हो सकती है। खर्च भी इस सप्ताह कुछ ज्यादा होगा। नए शत्रु बनेंगे। भाई और बहनों से असहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 1 अगस्त सफलतादायक है। 6 और 7 अगस्त को आप अपने सुख हेतु कोई नई सामग्री खरीद सकते हैं। आपको चाहिए कि अपने भाग्य को अच्छा करने के लिए इस सप्ताह राहु की शांति का उपाय करवाएं। इस सप्ताह आपके लिए सोमवार का दिन उत्तम है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्तम धन की प्राप्ति होगी। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। भाइयों से संबंध उत्तम होगा। व्यापारिक मुकदमों में आपको विजय मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 अगस्त फलदायक है। 1 अगस्त को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार को व्रत रखें और रामचंद्र जी या भगवान कृष्ण के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको कार्यालय में अद्भुत सफलताएं मिलेंगी। धन आने का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। शत्रु आप को पीड़ा पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 अगस्त उत्तम फल देने वाले हैं। 2 और 3 अगस्त को आपको सावधान रहना चाहिए। 6 और 7 अगस्त को आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने कष्टों को दूर करने के लिए गणेश अथर्वशीर्ष का पूरे सप्ताह पाठ स्वयं करें या किसी  विद्वान ब्राम्हण से  करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। व्यापार में वृद्धि का योग है। संतान को कष्ट हो सकता है। भाई और बहनों से संबंध खराब होंगे। उनका सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त नहीं होगा। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 अगस्त सफलता का दिन है। 6 और 7 अगस्त को आपको व्यक्तिगत सफलताएं मिल सकती हैं। 4 और 5 अगस्त को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपनी संतान के लिए राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 अगस्त लाभकारी हैं। 6 और 7 अगस्त को आपको सफलताएं मिल सकती हैं, विशेषकर न्यायालय के कार्य में। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपकी सभी शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। दुर्घटना होने की कोई भी आशंका नहीं है। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। भाई बहनों से संबंध में तनाव आ सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रुओं को आप परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 अगस्त उत्तम हैं। 1 अगस्त को आपको कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए। 6 और 7 अगस्त को धन आने का योग है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने कष्टों को दूर करने के लिए रुद्राष्टक का पाठ करें एवं रुद्राभिषेक कराएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। उनको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपका व्यापार अत्यंत उत्तम चलेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। न्यायालयीन कार्यों में इस सप्ताह में न फंसे। इस सप्ताह आपके लिए 1 अगस्त हितवर्धक है। 6 और 7 अगस्त को आपको अपने कार्यालय में और शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको 2 और 3 अगस्त को सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गलत और सही दोनों रास्तों से धन आने का योग है। आपके संतान को सफलताएं प्राप्त होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन अगस्त लाभदायक है। 1, 4 और 5 अगस्त को आपको सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए। 6 और 7 अगस्त को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में शनिवार को जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह कार्य आपको पूरे वर्ष भर करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
मोबाइल- 8959594400
व्हाट्सएप- 7566503333