Saturday, March 29, 2025
Homeआस्थाग्रह-गोचर: 29 मार्च 2025 से मीन राशि में गोचर करेंगे शनिदेव, सभी...

ग्रह-गोचर: 29 मार्च 2025 से मीन राशि में गोचर करेंगे शनिदेव, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

शनिदेव ने 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था, शनिदेव शनिवार 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे और इसके बाद वे गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।

विभिन्न पंचांगों में शनिदेव के इस गोचर के लिए समय का अंतर मिलता है, जैसे की पुष्पांजलि पंचांग के अनुसार 29 मार्च को 9:29 बजे रात्रि से शनिदेव कुंभ राशि मीन राशि में गोचर करेंगे, वहीं लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार शनिदेव 29 मार्च को 8:51 बजे रात को कुंभ राशि मीन राशि में गमन करेंगे। लोक विजय पंचांग के अनुसार शनिदेव का मीन राशि में प्रवेश 5 अप्रैल के प्रातःकाल होगा। इसी प्रकार विभिन्न पंचांगों में शनिदेव के मीन राशि के प्रवेश के संबंध में अलग-अलग समय प्राप्त होगा।

हम सभी जानते हैं कि शनिदेव एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय, कर्मफलदाता और ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं।

शनिदेव के इस गोचर के कारण मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के लोगों की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी। इसी प्रकार सिंह राशि और धनु राशि के लोगों पर शनि की अढ़ैया का प्रभाव होने लगेगा।

शनिदेव कुंभ राशि में अपने ही घर में थे, अतः वह काफी शक्तिशाली थे। मीन राशि में गोचर होने के उपरांत वे अपनी सम राशि में जा रहे हैं, अतः उनकी शक्ति में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

आईये अब हम जानते हैं कि शनिदेव के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना कम है। धन आने के मार्ग में बाधाएं आएंगी। भाग्य आपका साथ कम देगा। इसके अलावा गुप्त शत्रु पैदा होने की संभावनाएं बढ़ेगी।

वृष राशि

धन आने का योग बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

मिथुन राशि

आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। कचहरी के कार्यों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना कम है। आपके जीवनसाथी को कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है।

कर्क राशि

भाग्य से आपको सामान्य लाभ मिलेगा। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं की उत्पत्ति होगी।

सिंह राशि

दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी।

कन्या राशि

आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। आपके जीवन साथी और माताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अर्थात जैसा था वैसा ही रहेगा। आपके दांतों में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि

आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि

छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। धन आ सकता है। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

धनु राशि

आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपकी गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है।   कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आपके भाई को कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। ऋण लेते समय पूरा ध्यान रखें। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद ना रखें। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी।

कुंभ राशि

धन आने की उम्मीद की जा सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि

आपके शरीर को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपकी स्थिति ठीक रहेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

उपाय

शनिदेव के इस गोचर से जिनको कष्ट हो रहा है उनको चाहिए कि वे प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu