Thursday, September 19, 2024
Homeआस्थामकर और कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा 16-22 सितंबर का सप्ताह,...

मकर और कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा 16-22 सितंबर का सप्ताह, बाकी राशियों को इन तारीखों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 16 सितंबर से रविवार 22 सितंबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से अश्वनी कृष्ण पक्ष की पंचमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा। 18 तारीख को 6:56 बजे प्रातः से मीन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 20 तारीख को 9:13 बजे दिन से मेष राशि का हो जाएगा और 22 तारीख को 11:50 बजे दिन से वृष राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह मंगल मिथुन राशि में, बुध सिंह राशि में, गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा। 17 तारीख को 11:11 बजे दिन से कन्या राशि में गोचर करेगा। शुक्र प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा और 18 तारीख को 12:33 बजे दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा।

मेष राशि (Aries)

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव लेकर आएगा। प्रेम संबंध में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ का योग कम है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख अनुकूल है। 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर ही कोई भी कार्य करना चाहिए। 22 तारीख को थोड़ा बहुत धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करें।  गरीबों के बीच में पूरे सप्ताह काली उड़द का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि (Taurus)

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति हो सकती है। गलत रास्ते से थोड़ा बहुत धन आ सकता है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भिखारियों के बीच में मसूर की दाल का दान करें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि (Gemini)

आपके सुख में वृद्धि होगी। परंतु स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपकी संतान आपका सहयोग करेगी। भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 22 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि (Cancer)

इस सप्ताह आपका ,आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। धन प्राप्त होगा। भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख फलदायक है। 22 तारीख को लाभ हो सकता है। 16 और 17 तारीख को आपको सावधानी से सभी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। 

सिंह राशि (Leo)

सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। धन लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रह सकते हैं। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 तथा 22 तारीख परिणाम दायक है।  18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन विष्णु सहस्त्र नाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि (Virgo)

इस सप्ताह आप का स्वास्थ ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में प्रगति हो सकती है। धन लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। शत्रु शांत हो सकते हैं। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 सितंबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि (Libra)

इस सप्ताह आप के प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कचहरी के कार्यों में प्रगति हो सकती है। उत्तम धन आ सकता है। व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। आपके लिए 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 18, 19 और 22 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की पूर्ण संभावना है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में पूरी गड़बड़ी हो सकती है। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि (Sagittarius)

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार उत्तम चलेगा। व्यापार में थोड़ी कमी हो सकती है, परंतु व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। 18 और 19 तारीख को आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। 22 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भिखारियों के बीच में तिल का दान दें। बुधवार को गणेश जी की विशेष पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि (Capricorn)

आपका और आपके जीवनसाथी का तथा पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ दे सकता है। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 सितंबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। सामान्य धन का योग है। आपको अपने संतान से सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि (Pisces)

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके सुख में कमी हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 सितंबर उत्तम है। 16 और सितंबर 17 सितंबर को आप कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

संबंधित समाचार

ताजा खबर