Tuesday, September 17, 2024
Homeआस्थासाप्ताहिक राशिफल 2 से 8 सितंबर 2024: गृहों की चाल से जानिए...

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 सितंबर 2024: गृहों की चाल से जानिए कौन सा दिन है अनुकूल और कब रहना है सचेत

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 2 सितंबर से रविवार 8 सितंबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि का रहेगा। 4 तारीख को 9:21 बजे दिन से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 6 तारीख को 9:07 बजे रात्रि से तुला राशि में गोचर करने लगेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में, शुक्र कन्या राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे। बुध प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा तथा 4 सितंबर के 11:59 बजे दिन से वह सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का, माता जी का और पिताजी का सभी का स्वास्थ्य   सामान्य रहेगा। व्यापार के लाभ में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में संतुलन रखें। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। 4, 5 और 6 सितंबर को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। धन की थोड़ी कमी हो सकती है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 सितंबर शुभ है। 7 और 8 सितंबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। भाइयों बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। इस सप्ताह आप के लिए 4, 5 और 6 सितंबर परिणामदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य से आपको कोई खास मदद नहीं मिल पाएगी। धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ होगा। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 सितंबर फलदायक है। 2 और 3 सितंबर को धन प्राप्त होने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी को थोड़ा मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा परंतु धन की कमी हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को प्रयास करने पर पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 सितंबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। भाग्य सामान्य रूप से आपकी मदद करेगा। भाग्य से अधिक मदद की उम्मीद ना करें। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 सितंबर लाभवर्धक हैं। 2 और 3 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ होगा। भाग्य से मदद नहीं मिलेगी। संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 सितंबर हितप्रद है। 4, 5 और 6 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद की जा सकती है। संतान से आपको इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। आपके सुख में कमी होगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 सितंबर मंगलदायक हैं। 7 और 8 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका  स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है। आपके प्रयास से आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। धन पहले से थोड़ा कम आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 सितंबर परिणाममूलक है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको थोड़ा सा मानसिक कष्ट हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपके सुख में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 सितंबर फलदायक है। 2 और 3 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। भाग्य सामान्य है। आपको अपनी संतान का सहयोग कम मिलेगा। आपके सुख में थोड़ी कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 सितंबर उत्तम है। 4, 5 और 6 सितंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपको सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको अत्यंत सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव हो सकता है। आपके सुख में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 सितंबर अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी सभी दिनों में आपको सचेत रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

संबंधित समाचार

ताजा खबर