Sunday, September 29, 2024
Homeआस्थाइस सप्ताह कुंभ राशि में वक्री रहेगा शनि: जानें कैसा रहेगा आपका...

इस सप्ताह कुंभ राशि में वक्री रहेगा शनि: जानें कैसा रहेगा आपका भाग्य, कौन सी तारीख रहेगी शुभ

ज्योतिषाचार्य अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 30 सितंबर से रविवार 6 अक्टूबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के अश्वनी कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी से अश्विनी शुक्ल  पक्ष के चतुर्थी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। 1 तारीख को 4:25 बजे सायं काल से कन्या राशि का हो जाएगा। चंद्रमा 3 तारीख को 4:10 बजे रात अंत से तुला राशि में प्रवेश करेगा और 6 तारीख को 3:21 बजे दिन से वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में और शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा वक्री शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

मेष राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी आ सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 1.2 और 3 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके पास धन के आने की मात्रा में कमी हो सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर लाभदायक है। 4, 5 और 6 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके सुख और व्यापार में वृद्धि होगी। आपके घुटने में पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 1 अक्टूबर की शाम से 2 और 3 तारीख हितकारी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपकी माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 तारीख की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। दुश्मनों को आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर उत्तम है। रविवार को दोपहर के बाद आपको कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन मंदिर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी हद तक ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्त होने की अच्छी उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 अक्टूबर के सायंकाल से 2 और 3 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कुछ समस्या हो सकती है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 तारीख  उत्तम है। 6 तारीख के दोपहर के बाद संभवत आपको कुछ धन मिल सकता है। 1, 2 और 3 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सचेत रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन प्राप्त होने का अच्छा योग है। दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके जीवन साथी को भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। इस सप्ताह 4, 5 और 6 तारीख को आपको कोई भी कार्य सतर्क होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। धन आने का योग है। आपके पेट में कोई तकलीफ रह सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 3 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए ठीक है। 6 तारीख की दोपहर के बाद से भी आपके कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं को प्रयास करने के बाद आप पराजित कर सकते हैं। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आप को भाग्य से अच्छी मदद मिल सकती है। परंतु आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके सुख में भी कमी होगी। धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर के दोपहर तक का समय ठीक है। 1 अक्टूबर के दोपहर के बाद से और 2 तथा 3 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में उड़द की दाल  का दान करें। शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपके सुख में थोड़ी कमी हो सकती है। भाइयों के साथ संबंध में तनाव आएगा। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 4, 5 और 6 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। 6 तारीख को दोपहर के बाद से आपको भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

संबंधित समाचार

ताजा खबर