सोमवार 7 फरवरी से रविवार 13 फरवरी 2022 तक अर्थात विक्रम संवत 2078 शक संवत 1943 के माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी से द्वादशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मेष राशि का रहेगा। इसके उपरांत वृष और मिथुन राशि में गोचर करता हुआ 13 तारीख को 5:19 बजे रात से अंत से कर्क राशि में पहुंचेगा। सूर्य प्रारंभ में मकर राशि में तथा 13 तारीख को 7:36 बजे प्रातः से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। पूरे सप्ताह मंगल और शुक्र धनु राशि में बुध और शनि मकर राशि में गुरु कुंभ राशि में तथा राहु वृष राशि में रहेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको कई क्षेत्रों में सफलताएं मिलेंगी। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय के सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे आपका व्यापार बढ़ेगा। पिताजी और माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। पैसे आने का योग है। आपकी संतान से आपको सुख मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। उन्हें सफलताएं भी मिलेंगी। भाई बहनों से आपको सहयोग नहीं प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में सम्मान में कमी महसूस होगी। जनता का समर्थन घटेगा। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख उत्साहवर्धक है। बाकी सभी दिन भी ठीक हैं। आपको इस सप्ताह का उपयोग शेयर खरीदने रिस्क वाले कार्य कार्य करने या और सभी तरह के कार्य कार्यों को करने में लगाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सूर्य भगवान को प्रातः काल तांबे के पात्र में जल लेकर के जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला फल देगा। कार्यालय में आप की स्थिति सामान्य पहले जैसी ही रहेगी। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा है। आपको या आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। सामान्य तौर पर आपका भाग्य अच्छा है। परंतु उसमें बाधा भी आ सकती है। सामान्य धन ही इस सप्ताह आपको प्राप्त होगा। बहनों से संबंध कम ठीक रहेंगे। भाइयों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आपके नौकरी के आवेदन का रिजल्ट निकल रहा है तो उसमें आप सफल हो सकते हैं। जमीन के अंदर के पदार्थों से आपको धन लाभ हो सकता है। गुप्त शत्रु बनेंगे। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख उत्तम और फलदाई है। 7 और 8 फरवरी को आपको सभी कार्य सोच समझ कर करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और उस दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

आपको इस सप्ताह संभल कर चलना चाहिए। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। भाग्य सामान्य है। यात्रा के समय आप थोड़ा सावधान रहें। चोट लगने की संभावना है। कार से अधिक रात होने पर यात्रा न करें। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन आने की कम संभावना है। शिक्षा में आपको इस सप्ताह सफलता मिलने का योग है । भाग्य से आपको इस सप्ताह कम मदद मिलेगी। आपका अपने भाइयों से संबंध उत्तम रहेगा। जनता में आपके स्वीकार्यता में कमी आएगी। शत्रु परास्त होंगे और। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख उत्तम और लाभप्रद है। 9, 10 और 11 तारीख को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत करें और उस दिन शनि भगवान पर तेल चढ़ाएं। इस सप्ताह आपके लिए शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको कई  शुभ फल प्राप्त होंगे या उनकी नींव बनेगी। आपके जीवन साथी अगर सर्विस में है तो उनको कई सफलताएं मिलने का योग है। आपको चर्म रोग हो सकता है। भाग्य सामान्य है। सफलताओं की प्राप्ति परिश्रम पर ही निर्भर है। आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह शत्रुहंता योग बन रहा है। आपको चाहिए कि आप थोड़ा ध्यान दे करके अपनी सभी शत्रुओं को परास्त करने का प्रयास करें। आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जनता में आप की स्वीकार्यता बढ़ सकती है। आपके खर्चे इस सप्ताह बहुत बढ़ेंगे। अगर आप किसी शासकीय सेवा में हैं तो आप का स्थानांतरण संभव है। आपको इस सप्ताह थोड़ा बहुत धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए उत्तम और लाभदायक है। 12 और 13 फरवरी को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक जो कि सरकारी नौकरी में हैं  उनके लिए यह सप्ताह विवादपूर्ण रह सकता है। इन विवादों में जीत आपकी ही होनी है। आपके पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आप के खर्चे में बढ़ोतरी होगी। अध्ययन का काम अच्छा चलेगा। कंपटीशन में सफलता मिलेगी। कचहरी के कामों में असफलता का योग है। बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपको लोहे से बच कर रहना है। भाइयों के साथ संबंध में थोड़ी कमी होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख अच्छी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आप जो भी कार्य करेंगे उसमें 80% कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि हैं, उनको इस सप्ताह जनता से भरपूर समर्थन मिलेगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपको अपने सभी कार्य अपने परिश्रम से निपटाने होंगे। अध्ययन का कार्य अच्छा चलेगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको जमीन की नीचे की चीजें जैसे लोहा, आलू आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आप के खर्चे बढेंगे। कुछ नए शत्रु भी पैदा होंगे। इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत खराबी आ सकती है। आपका अपने भाइयों से टकराव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 फरवरी उत्तम और लाभप्रद है। आपको चाहिए कि अपने आवश्यक कार्यों को इन तारीखों में करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भाई बहनों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके कुछ कार्य भाग्य के कारण हो सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर बलवान रहेंगे। उनको आप हर प्रकार का कष्ट पहुंचा सकते हैं। इस सप्ताह आपके गुप्त शत्रु भी बनेंगे। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर होगी। आपको पेट का रोग हो सकता है। अध्ययन का कार्य ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 फरवरी उपयुक्त है। इन दोनों तारीखों में आप कोई भी कार्य कर सकते हैं। 9, 10 और 11 तारीख को आपको सभी कार्य संभलकर करना चाहिए। अन्यथा का आपको घाटा होगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना दे और राम रक्षा स्त्रोत का  प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य सप्ताह ठीक रहेगा। अगर आप परिश्रम करेंगे तो इस सप्ताह आप अपने कार्यों को करने में सफल रहेंगे क्योंकि भाग्य भी आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपके अपने भाइयों से पूर्ण सहयोग नहीं प्राप्त होगा। परंतु बहनों का आपको सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। कचहरी के कामों में इस सप्ताह आप पूर्णतया सफल रहेंगे। अध्ययन में बाधाएं आएंगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक नहीं चलेगी। अविवाहित जातकों के शादी के संबंध में भी बाधाएं आ सकती हैं। कृपया सतर्क रहें। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप के खर्चे इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 फरवरी उत्तम है। 7 और 8 फरवरी को आप संभल कर कोई भी कार्य करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें एवं पूरे सप्ताह भर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो जनता में आप की विश्वसनीयता बढ़ेगी। दुर्घटना का खतरा है। अतः आप देर रात में गाड़ी न चलाएं। धन आने का इस सप्ताह सुंदर योग है। जमीन के अंदर के पदार्थों से आपके पास धन आ सकता है। भाग्य इस सप्ताह आपका उत्तम साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शेयर बाजार में पैसे लगाएं या ऐसे किसी अन्य कार्य में भी जहां पर रिस्क ज्यादा हो आप पैसे लगा सकते हैं। इस सप्ताह आपके शत्रुओं का पतन हो सकता है। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आप का दबदबा कायम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 फरवरी अद्भुत है। इन दोनों तारीखों में आप अधिकांश कार्यों में सफल रहेंगे। 9, 10 और 11 फरवरी को आपको कोई भी कार्य संभलकर करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार का व्रत करें। शुक्रवार को मंदिर में जाएं और वहां पर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह कचहरी के सभी प्रकरणों में आपको विजय मिलेगी। आपके शत्रु थोड़ा मजबूत हो सकते हैं परंतु अंत में वे आप से हार जाएंगे। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। परंतु व्यापार में आपको सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। आपका अपने जीवनसाथी से थोड़ा अनबन हो सकता है। परंतु अगर आप वाद-विवाद में नहीं फसेंगे तो ऐसा कुछ नहीं होगा। आपको अपने जीवनसाथी से वाद-विवाद में बचना चाहिए। आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। आपका अपनी बहनों से विवाद संभव है। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका अपने अधिकारियों पर अच्छा प्रभाव रहेगा। आपके पेट में किसी प्रकार की पीड़ा हो सकती है। अपने संतान से आपको इस सप्ताह सुख नहीं प्राप्त होगा। धन आने का योग है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ नहीं देगा। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख अच्छी है। इन दोनों तारीखों में आप सभी कार्यों सफल होंगे। 12 और 13 फरवरी को आपको ध्यानपूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में इस सप्ताह कमी आएगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। संतान से सुख प्राप्त नहीं होगा। गुप्त शत्रु बनेंगे। परंतु उनको आप अगर परिश्रम करेंगे तो परास्त कर सकेंगे। व्यापार में लाभ का योग है। धन की प्राप्ति होगी। भाग्य कम साथ देगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का उत्तम योग है। अगर आप की विशोन्तरी दशा उत्तम हो तो 9, 10 और 11 फरवरी को आपको कचहरी में अपने पेंडिंग प्रकरणों को लगवाना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 फरवरी बहुत ठीक है। 12 और 13 फरवरी को आपको संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य देव की स्तुति उनके पौराणिक मंत्र या सूर्य गायत्री मंत्र के द्वारा करना चाहिए। इस सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत खर्चे का है। आपके आय का काफी हिस्सा खर्च हो जाएगा। आप कोई बचत नहीं कर पाएंगे। जनता में आपके ख्याति में कमी आएगी। शत्रुओं की वृद्धि होगी तथा दुर्घटना भी हो सकती है। भाइयों से आपके संबंध खराब होंगे। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। अगर आप शासकीय अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको कई सफलताएं मिल सकती हैं। आपको इस सप्ताह अपने संतान से सहयोग नहीं प्राप्त होगा। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 फरवरी उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन की ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पीपल के पेड़ के नीचे शनिवार की शाम को दिया रखकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क-7566503333, 8959594400