Monday, September 16, 2024
Homeआस्थासाप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अगस्त 2024 तक किस दिन बनेंगे बिगड़े...

साप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अगस्त 2024 तक किस दिन बनेंगे बिगड़े काम, जानिए बाधा दूर करने के उपाय

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 5 अगस्त से रविवार 11 अगस्त 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के श्रावण शुक्ल पक्ष की परिवा से श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कर्क राशि का रहेगा। 5 तारीख को 3:17 बजे दिन से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 7 तारीख को 2:15 बजे दिन से कन्या राशि में गोचर करेगा और 10 तारीख को 2:02 बजे दिन से तुला राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य कर्क राशि में, मंगल और गुरु वृष राशि में, शुक्र सिंह राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा तथा 5 तारीख के 3:40 बजे रात से सिंह राशि में ही वक्री हो जाएगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवन साथी का और आपके माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने के मार्ग में कई बाधायें आयेंगी। व्यापार में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 अगस्त और 11 अगस्त किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 7, 8, 9 और 10 अगस्त को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार संभव है। आपके सुख में कमी आएगी। परिश्रम में वृद्धि होगी। आपको अपनी संतान से थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अगस्त किसी भी कार्य को करने के लिए ठीक-ठाक है। 8, 9 और 10 अगस्त को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में  काले तिल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय में आपका वाद-विवाद हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। धन आने की पूरी उम्मीद है। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में काले तिल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। 

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की उम्मीद है। धन लाभ में कमी आएगी। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। आपको सतर्क रहकर परिश्रम के साथ ही कार्य करना है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 11 अगस्त किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह  आपको कचहरी के कार्यों में मदद मिल सकती है। अगर आपके ऊपर किसी का कर्ज है तो वह उसकी राशि भी कम हो सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। कार्यालय में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख फलदायक है। 5 तारीख को आपको सावधान रहकर के कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में आपको मदद मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। शत्रुओं के बने रहने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 5, 6 और 7 तारीख को आपको कोई भी कार्य में सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवन साथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ  में कुछ बाधायें हैं। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 11 अगस्त कार्यों को सिद्ध करने के लिए लाभप्रद हैं। 7 तारीख को दोपहर के बाद से 8 और 9 तथा 10 तारीख की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन मंदिर जाकर गरीब लोगों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में कार्य करते समय आप सावधानी बरतें। आपके सुख में कमी हो सकती है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। बच्चों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अगस्त लाभदायक है। 10 और 11 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रह सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। शत्रुओं को आप पराजित कर सकेंगे। पेट में कोई तकलीफ हो सकती है। आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 तारीख की दोपहर के बाद से 8, 9 और 10 तारीख की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। इस सप्ताह 5 तारीख को आपको कोई कार्य भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपको थोड़ी सी मानसिक परेशानी हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा खटास आ सकती है। आपके संतान के लिए यह सप्ताह कोई बहुत ठीक नहीं रहेगा। संतान का आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 तथा 11 अगस्त किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 6 और 7 अगस्त को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

अगर आप प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आपके सभी शत्रु आपसे परास्त हो सकते हैं। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपको  और आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। पेट या खून संबंधी  परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अगस्त मंगल दायक है। इसके अलावा सप्ताह के बाकी सभी दिन सतर्क रहकर के ही कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक के तीन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। आपको भी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। भाग्य साथ देगा। आपको चाहिए कि आप शत्रुओं को परास्त करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 7 तारीख की दोपहर के बाद से 8, 9 और 10 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। सप्ताह के बाकी सभी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। ‌इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

संबंधित समाचार

ताजा खबर