Monday, July 1, 2024
Homeआस्थाइस सप्ताह क्या कहते हैं आपके ग्रह, कैसा रहेगा भाग्य: यहां पढ़िए...

इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके ग्रह, कैसा रहेगा भाग्य: यहां पढ़िए 27 मई से 2 जून तक का साप्ताहिक राशिफल

पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

कहा जाता है कि ‘होइहैं सोई जो राम रचि राखा’ इसका अर्थ है- वही होता है जो श्रीरामचंद्र जी सोचते हैं अर्थात आपके भाग्य में होता है। सोमवार 27 मई से रविवार 2 जून 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दसमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में धनु राशि में रहेगा। 27 जनवरी को 4:08 बजे शाम से मकर राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 29 तारीख को 7:49 बजे रात से कुंभ राशि का हो जाएगा। 31 जनवरी को 10:22 बजे रात से मीन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 2 तारीख को 12:40 बजे रात से मेष राशि में प्रवेश करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य, गुरु और शुक्र वृष राशि में रहेंगे। मंगल प्रारंभ में मीन राशि में रहेगा तथा एक तारीख को 3:09 बजे दिन से मेष राशि का हो जाएगा। बुद्ध प्रारंभ में मेष राशि का रहेगा तथा 31 मई को 11:49 बजे दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा। पूरे सप्ताह  शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में रहेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। कचहरी के कार्यों में आपको विजय प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य होगी। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 मई फलदायक है। 28 और 29 तारीख को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 1 और 2 जून को आप कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक कर करें अन्यथा आपको असफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

वृष राशि

इस सप्ताह अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मामूली धन आने की संभावना है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य पर दिक्कत आ सकती है।  आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। इस सप्ताह आपको मानसिक क्लेश हो सकता है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा परंतु उसकी मात्रा अत्यंत अल्प होगी।  छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी बहुत बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 तारीख सफलता दायक है। 30 और 31 तारीख को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 27 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा और कुछ बुरा अर्थात मिश्रित प्रभाव देने वाला है। इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति में काफी उछाल आ सकता है। धन आने की मामूली संभावना है। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 27 मई तथा 1 और 2 जून लाभप्रद हैं। आपको 28 और 29 मई को सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवन साथी, आपके माता-पिता और आपके बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। इस सप्ताह आपके पास अल्प मात्रा में धन आने की भी संभावना है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य आपका इस सप्ताह कहीं पर साथ दे सकता है और कहीं पर नहीं भी। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का योग है। उनसे बचकर रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख लाभ वर्धक है। 30 और 31 तारीख को आपको संभाल कर रहने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य सावधानी के साथ करें अन्यथा आप असफल हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु आपको कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। भाग्य का आपके साथ मिल सकता है। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मई उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें और प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आप और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य से नीचे रहेगी। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की कोई विशेष आशा नहीं है। विवाह कार्य में बाधा पड़ सकती है। जीवनसाथी से विचार विभिन्नता हो सकती है। शत्रुओं को आप थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आपके शत्रु दब जाएंगे परंतु परास्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 27 मई तथा 1 और 2 जून हितवर्धक हैं। 30 और 31 मई को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। 

तुला राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने  शत्रुओं को इस सप्ताह समाप्त कर सकते हैं। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक होगी। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। बड़ी यात्राएं ना करें। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख शुभ है। 28 और 29 तारीख को आपके कई कार्य सफल हो सकते हैं। 1 और 2 जून को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें और गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव इस सप्ताह आ सकते हैं। कुंडली में अगर योग ठीक है तो विवाह हो भी सकता है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा है। शत्रुओं से आपको बचना चाहिए। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मई मंगल दायक है। 30 और 31 मई को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पिताजी के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। भाइयों से आपके संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 मई तथा 1 और 2 जून किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। इन तारीखों में किए गए कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपके संतान को मानसिक क्लेश हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख उत्तम है। 27 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उनके जीवनसाथी के नसों में दर्द हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ मानसिक परेशानी आ सकती है और पेट में पीड़ा हो सकती है। आपके सुख में कमी आएगी परंतु इस कमी से आपको फायदा होगा। जनता के एक गुट में आपका आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दूसरे गुट में कम होगी। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन गलत रास्ते से आ सकता है परंतु उम्मीद कम है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मई अद्भुत है। 30 और 31 तारीख को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 मई को आपको बड़ी सावधानी से कार्य करना चाहिए अन्यथा आपके कार्य असफल हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गायत्री मंत्र की एक माला का जाप प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

अगर आप पहले से बीमार हैं तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क लेने का समय नहीं है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। व्यापार उत्तम चलेगा। धन सामान्य रूप से आएगा। भाग्य से आपको कुछ शिकायत हो सकती है। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 27 मई और एक तथा 2 जून लाभप्रद हैं। इन तारीखों में आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको 30 और 31 मई को सचेत रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो आपके कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

टॉप हेडलाइंस

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

बिजली कंपनी ने एक झटके में नौकरी से निकाले 164 कर्मी, सभी के नाम...

बिजली कंपनी ने एक झटके में 164 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया, इतना ही नहीं वे आगे बिजली कंपनी में दोबारा नौकरी न...

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन...

एमपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में एक्टिव हैं...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही...