Sunday, October 6, 2024
Homeलोकमंचमाँ दुर्गा के भक्तों ने किया वैशाली परिसर में चुनरी यात्रा एवं...

माँ दुर्गा के भक्तों ने किया वैशाली परिसर में चुनरी यात्रा एवं जगराता का आयोजन

जबलपुर के नर्मदा नगर गौरीघाट स्थित वैशाली परिसर में नवरात्रि में माँ दुर्गा को विराजमान कर नौ दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी एवं अन्य सदस्य द्वारा आयोजित किए जा रहे है।

रविवार को भजन गायक विष्णु सोनी द्वारा जगराता किया गया एवं परिसर की महिला मंडल द्वारा चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, चुनरी यात्रा में बालक बालिकाए माता रानी एवं भगवान के विभिन्न रूप में नजर आए, आतिशबाजी की गई एवं परिसर के लोगो ने नाचते गाते आयोजन को भव्य बनाते हुए माता को चुनरी अर्पित की।

अल्का चंदेल ने बताया कि वैशाली परिसर में समस्त समाज के लोग एक साथ मिलकर प्रेम ओर सदभाव के साथ हर त्योहार हर्षोल्लास से मनाते है, आज की चुनरी यात्रा एवं प्रसाद में भी विशेष योगदान परिसर की समस्त मातृ शक्ति का रहा है।

चुनरी यात्रा और प्रसाद का आयोजन अल्का चंदेल, नीता वाजपेयी, रूबी यादव,अलका गुप्ता, राधिका तामिया, नीलम खरे, भानु केवट, निकिता नेमा, सूचिका जैन, प्रियंका तिवारी, भाविका कुन्द्वानी, साधना प्रधान, नेहा भलावी, गीता राय, शोभा उपाध्याय, मंदिरा वासु, वर्षा राठौर, इति त्रिपाठी, माया पटेल, प्रिया हिरानी, शालू खत्री, शारदा जरिया, नेहा शाक्य, नीलम हिंदुजा, श्रद्धा केशरवानी एवं समस्त महिला मंडल वैशाली परिसर परिवार द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

ताजा खबर