Sagittarius Horoscope 2023: धनु राशि का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

धनु राशि राशि चक्र की नौवीं राशि है। धनु का अर्थ धनुष। खगोल मंडल में देखने पर यह राशि धनुष के आकार की दिखती है। अंग्रेजी में इसे (Sagittarius) कहते हैं। इसका विस्तार 240 से 270 तक है। मूल नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चारों चरण तथा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का  प्रथम चरण मिलकर धनु राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की आकृति ऊपरी भाग धनुष लिए मनुष्य एवं निचला हिस्सा घोड़े के समान होता है। इसका स्वभाव स्थिर है। धनु राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण सात्विक है, जाति क्षत्रिय है। यह रात्रि में बली होता है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में जांघ और कमर पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। 

धनु राशि के जातक दयालु, परोपकारी, ईश्वर भक्त, अधिकार प्रिय एवं मर्यादित होते हैं। ये शूरवीर, सत्य बुद्धि से युक्त, सात्विक, आनंद प्रदान करने वाले, शिल्प विज्ञान से संपन्न, धन से युक्त, सुंदर स्त्री वाले, चरित्रवान, सुंदर शब्दों को बोलने वाले तेजस्वी तथा मोटे शरीर वाले होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ  राशि बाधक राशि होती है और सूर्य इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदाई है। कुछ क्षेत्रों में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे, कुछ में सामान्य और कुछ में खराब ।

धन उपार्जन

जनवरी से अप्रैल तक आपको बहुत सामान्य धन लाभ होगा। मई और जून के महीने में धन लाभ थोड़ा ज्यादा होने की संभावना है। दिसंबर के महीने में आपको अच्छा धन लाभ होगा। उपाय- आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दें।

कैरियर

वर्ष 2023 आपके कैरियर की दृष्टि से सामान्य है। मई और जून में आपका स्थानांतरण हो सकता है, मई और जून के महीने में आपके कैरियर में एक उछाल या गिरावट आ सकती है। यह भी संभव है कि उस समय आपका स्थान हो या सीट बदली जाए। जनवरी से अप्रैल तक आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। मई से आपके खर्चे में कमी आएगी। जुलाई अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में फिर आपका कैरियर स्थिर हो जाएगा। नवंबर और दिसंबर के महीने में फिर आपके कैरियर में उछाल या गिरावट आ सकती है। अच्छी या बुरी पोस्टिंग आपके दशा और अंतर्दशा पर निर्भर करती है। उपाय- आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए

भाग्य

अप्रैल-मई तथा अगस्त एवं सितंबर के महीने में आपका भाग्य आपका साथ देगा और उसके बाद आपका भाग्य सामान्य हो जाएगा। मई के महीने से आपको भाग्य से मदद मिलने लगेगी, जोकि सितंबर महीने तक रहेगी। सितंबर के उपरांत आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको अपने  किए गए परिश्रम के अनुपात में ही फल की प्राप्ति होगी। उपाय- आपको विष्णु सहस्रनाम का जाप प्रतिदिन करना चाहिए।

परिवार

अप्रैल के महीने तक आपको अपने माता जी से बहुत ज्यादा सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने तक आपकी माताजी का स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा पिताजी का भी स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। नवंबर और दिसंबर में माताजी और पिताजी दोनों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बहनें आपकी मदद भी करेंगी। भाई  के साथ आपके संबंध कोई बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। इस वर्ष अक्टूबर तक आपके संतान को परेशानी रहेगी। उसकी परेशानी मई महीने से थोड़ा कम होनी प्रारंभ होगी जो कि नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो जाएगी। आपको अपनी संतान से बहुत सहयोग प्राप्त नहीं होगा। उपाय- आपके प्रति गुरुवार राम रक्षा स्त्रोत का जाप करना चाहिए।

स्वास्थ्य

आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अक्टूबर के उपरांत आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। यह संभव है की छोटे-मोटे ऑपरेशन भी हो। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को चमड़ी संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। उपाय- हर बुधवार आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

व्यापार

इस वर्ष आपका व्यापार अप्रैल से सितंबर तक सामान्य से अच्छा रहेगा। जिसके कारण आपको धन की भी प्राप्ति होगी। जून और जुलाई महीने में भी आपके व्यापार में तेजी आएगी। वर्ष के बाकी महीने व्यापार के जिससे सामान्य ही हैं। व्यापार में तरक्की तभी होगी जब आप पूरी तरह से उसमें ध्यान दें और कार्य करें। उपाय बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

विवाह

विवाह योग्य अविवाहित जातकों के लिए जनवरी से अक्टूबर के बीच में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको इन प्रस्तावों  पर अच्छे से कार्यवाही करनी है, अन्यथा ये प्रस्ताव, प्रस्ताव भर ही रह जाएंगे। जनवरी फरवरी, मार्च तथा जुलाई और अगस्त में अगर आपकी दशा अंतर्दशा ठीक है तो विवाह तय हो कर होने की भी उम्मीद है। उपाय-  मंदिर में जाकर भिखारियों को चावल का दान दें। अपनी कुंडली किसी विद्वान ब्राह्मण को दिखाकर पन्ना धारण करें।

मकान, कार, जमीन

जनवरी से लेकर अप्रैल के महीने तक इस बात की बहुत संभावना है कि आप मकान जमीन आदि खरीदें। उसके अलावा पूरे वर्ष में इस बात के संयोग बन सकते हैं कि आप कुछ बड़ी खरीदारी करें या कुछ बड़ा खर्चा करें। उपाय- अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

वार्षिक उपाय

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400