Horoscope: सोमवार 21 नवंबर से रविवार 27 नवंबर 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ

सोमवार 21 नवंबर से रविवार 27 नवंबर 2022 तक अर्थात विक्रम संवत  2079 शक संवत 1944 के अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी से शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तक का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा। 21 तारीख को ही  10:38 बजे दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा। उसके उपरांत वृश्चिक और धनु राशि में  गमन करते हुए 27 तारीख को 10:17 बजे रात से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस सप्ताह चंद्रमा 23 तारीख को सायंकाल 4:08 बजे से 25 तारीख के 7:45 बजे रात तक वृश्चिक राशि में रहेगा।

वृश्चिक राशि चंद्रमा की नीच राशि होती है, परंतु इन दिनों में चंद्रमा नीच भंग राज योग बनाएगा, अत: जिस भी स्थान पर होगा उस स्थान को लाभ पहुंचाएगा। इस सप्ताह सूर्य बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगल वृष राशि में वक्री रहेगा। इसी प्रकार शनि पूरे सप्ताह मकर राशि में रहेगा। गुरु प्रारंभ में मीन राशि में वक्री रहेगा तथा 24 तारीख को 4:29 बजे सायं काल से मार्गी हो जाएगा। राहु पूरे सप्ताह मेष राशि में वक्री रहेगा।

मेष राशि
इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ देगा। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। यह व्यय किसी शुभ कार्य के लिए होगा। धन आने का योग कम है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। विवाह कार्यों में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख उत्तम है। 24 और 25 तारीख को आप सतर्क रहें, दुर्घटना घटित हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि
अगर आप अविवाहित हैं तो आपके यहां पर इस सप्ताह विवाह प्रस्ताव आएंगे। व्यापार सामान्य चलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आपके पास धन आएगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके सुख में वृद्धि होगी। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख  उत्तम है। 24 और 25 तारीख को आपको अपने व्यापार में लाभ होगा। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। आपके जीवन साथी का भी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके शत्रु पराजित होंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। व्यापार में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 तारीख किसी भी कार्य हेतु उत्तम है। अगर आप रोगी हैं तो 24 और 25 तारीख को आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि
आपके जीवन साथी का उत्तम समय चल रहा है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। पिताजी से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। पिताजी को कष्ट भी संभव है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। धन आने का उत्तम योग है।  आपके संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य है। शत्रु परास्त होंगे। शत्रु को परास्त करने के लिए आपको कार्य भी करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 नवंबर उत्तम और लाभप्रद है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए 24 और 25 नवंबर को सफलताएं मिल सकती हैं। 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत करें और उसी दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी का दर्शन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपके विपरीत है, अत: आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपको उनसे सावधान रहना चाहिए। कार्यालय में आपको असहयोग का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह  24 और 25 तारीख को आप सुख संबंधी कोई सामग्री खरीद सकते हैं। यह भी संभव है कि उस दिन आपको लोगों के बीच प्रतिष्ठा प्राप्त हो। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पुत्र को उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके क्रोध के मात्रा में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 तारीख उत्तम फलदायक हैं। 24 और 25 तारीख को आपके अपने भाइयों से आपके संबंध ठीक हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को किसी भी मंदिर में जाकर किसी विद्वान ब्राह्मणों को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि
इस सप्ताह आपको उत्तम धन प्राप्ति का योग है। यह धन प्राप्ति संभवत 24 या 25 तारीख को हो सकती है। आपके माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपकी पुरानी कोई बीमारी भी ठीक हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख उत्तम फलदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि फेफड़े या मस्तिष्क संबंधी कोई रोग हो जाय।  आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपको सम्मान प्राप्त होगा। क्रोध की मात्रा में थोड़ी बहुत वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 24 व 25 तारीख उत्तम है। इन दोनों तारीख में आपको कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है। 21, 22 और 23 नवंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि
आपकी कुंडली के गोचर में इस सप्ताह शत्रु हंता योग बन रहा है। आपके सभी शत्रु इस सप्ताह पराजित हो सकते हैं, परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह खर्चे में कमी आएगी। कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। भाग्य साथ दे सकता है। संतान से आपको कष्ट हो सकता है। छात्रों के पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 नवंबर उत्तम है। इस दिन आप जो भी कार्य करना चाहेंगे वह संपन्न हो सकता है। कचहरी के कार्यों या ऋण मुक्ति आदि में 24 और 25 नवंबर को सफलता का विशेष योग है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने संतान के कष्टों को दूर करने के लिए राहु और केतु की शांति का उपाय करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का विशेष योग है इस बात की भी संभावना है कि  24 और 25 तारीख को प्रचूर मात्रा में आपके पास धन आये। व्यापार ठीक चल सकता है। व्यापार में प्रगति होगी। इस सप्ताह आपके कार्यों को पूर्ण करने में भाग्य का योगदान कम रहेगा। आपको अपने कार्य के परिश्रम से ही पूर्ण करने होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 नवंबर उत्तम और सफलता दायक हैं। 26 और 27 तारीख को आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का स्वयं पाठ करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि
अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो इस सप्ताह कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।  आप के अधिकारियों की आप पर विशेष कृपा रहेगी। नए शत्रु बन सकते हैं। धन आने का  योग है। इस सप्ताह आप कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने का सोच सकते हैं, परंतु उसको इस सप्ताह कर नहीं पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख उत्तम है। 24 और 25 को आप को अपने कार्यालय में कुछ विशेष सफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि
आपका स्वास्थ्य पूर्ववत रहेगा। भाग्य आपका पुरजोर साथ देगा। आपको चाहिए कि आप वे सभी कार्य जो भाग्य के कारण हो नहीं पा रहे हैं, उनको करने का इस सप्ताह प्रयास करें। धन आने का योग है। कार्यालय में भी आपकी प्रतिष्ठा ठीक रहेगी। शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 नवंबर लाभदायक है।  21, 22 और 23 को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह रूद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

संपर्क
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
मोबाइल- 8959594400