केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि की बॉलीवुड में एंट्री, जल्द नज़र आएंगी फिल्म तारिणी में

Bollywood film tarini

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुष‍ि निशंक की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। वह जल्द ही फिल्म ‘तारिणी’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इंडियन नेवी की उन छह नेवी अफसरों की कहानी है, जो समुद्री-मार्ग से दुनिया के सफर पर निकली थीं। अपने हौसले के चलते इन 6 महिलाओं का नाम आज इतिहास में दर्ज हो गया है। 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था।

कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक इससे पहले म्यूजिक एलबम भी कर चुकी हैं। आरुषि निशंक महिला अधिकारों के लिए काम करने के साथ ही सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी है।

बताया जा रहा है कि गीतकार प्रसून जोशी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ‘उरी’ फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में 19 सितंबर 2017 को प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका आइएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था।

19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वे वापस आई थीं। इस अभियान को पूरा करने में 254 दिन का समय लगा था। अभियान के दौरान टीम ने तीन महासागर, चार महाद्वीप और पांच देशों का सफर पूरा किया था।