माता-पिता बनने वाले हैं विराट-अनुष्का, कोहली ने ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का और विराट ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी।

विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि और अब हम 3 होने वाले हैं, जनवरी 2021 में आएगी खुशखबरी।

गौरतलब है कि विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी।