Thursday, May 9, 2024
Homeआस्थाज्योतिषवार्षिक राशिफल 2024: आपके लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां पढ़िए सभी...

वार्षिक राशिफल 2024: आपके लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां पढ़िए सभी राशियों का भविष्यफल

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पांडेय के अनुसार पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2023 को गुरु ने मेष राशि में प्रवेश किया था। इस वर्ष 1 मई 2024 के 5:30 बजे सायंकाल से वे वृष राशि में गोचर करेंगे, इसके उपरांत 9 अक्टूबर को 8:05 बजे रात से वृष राशि में वक्री होंगे तथा इस वर्ष भर वक्री रहेंगे।

इसी प्रकार शनि ग्रह 20 फरवरी 2023 से कुंभ राशि में है और वे इस पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहेंगें। 30 जून के 9:37 बजे दिन से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि 16 नवंबर के 6:56 बजे प्रातः से पुनः कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। पिछले वर्ष 28 अक्टूबर 2023 को राहु ने मीन राशि में प्रवेश किया था और वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में मीन राशि में ही रहेंगे। पिछले 1000 वर्षों में राहु, गुरु और शनि का यह संयोग नहीं था। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

मेष राशि

वर्ष के प्रारंभ से 30 जून तक धन आने का योग बन रहा है। इसके अलावा 7 मार्च से 31 मार्च के बीच में धन आने का थोड़ा उत्तम योग है। करियर के लिए यह वर्ष आपके लिए ठीक-ठाक है। फरवरी और मार्च के महीने में आपके करियर में थोड़ा उछाल आ सकता है। 30 अप्रैल तक आपका भाग्य बराबर आपका साथ देगा उसके उपरांत भाग्य द्वारा साथ दिए जाने में थोड़ी कमी आ सकती है। जनवरी-फरवरी मार्च और अप्रैल के महीने में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साल भर में कभी भी चर्म संबंधी कोई रोग आपको हो सकता है। इस वर्ष अप्रैल तक अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, परंतु आपको उन प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करना पड़ेगी। इस वर्ष अप्रैल तक अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परंतु आपको उन प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करना पड़ेगी। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें।

वृष राशि

इस वर्ष मार्च, अप्रैल और जून के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और जून के महीने में खर्चों में वृद्धि होगी। इस वर्ष भाग्य से आपको काफी मदद मिल सकती है। जनवरी से लेकर 30 जून तक भाग्य आपका काफी साथ देगा। इस वर्ष आप अपने टीम के स्टार रहेंगे। करियर में आपको कई सफलताएं मिल सकती हैं। इस वर्ष संभावना है कि आप कोई बड़ा व्यापार प्रारंभ करें या अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए और पूंजी निवेश करें। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप हर माह के प्रथम सोमवार को दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

इस वर्ष आपके पास माह मई के प्रारंभ से धन आने का अच्छा योग रहेगा। करीब-करीब पूरे वर्ष आपके भाग्य से मदद मिलेगी। करियर के लिए इस वर्ष मार्च, अप्रैल, जून, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर के महीने ठीक-ठाक रहेंगे। सामान्य रूप से आपका करियर पूरे वर्ष ठीक रहेगा। अगस्त से अक्टूबर के बीच में आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। जनवरी से अप्रैल के बीच में आपका व्यापार ठीक रहेगा। अप्रैल के बाद खर्चों में वृद्धि होगी। जून, जुलाई तथा दिसंबर के महीने में व्यापार में प्रगति होगी। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध में जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय उत्तम है। इस वर्ष सभी संकटों से मुक्ति के लिए आपको हर सोमवती अमावस्या तथा हर महीने की पहली अमावस्या को भगवान शिव का रुद्राभिषेक और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किसी विद्वान और योग्य ब्राह्मण से करवाना चाहिए। 

कर्क राशि

इस वर्ष आपके पास धन आने में कई बाधाएं आएंगी, परंतु फिर भी जनवरी से सितंबर के महीने तक आपके पास धन आता रहेगा। इस वर्ष आपका कैरियर सामान्य रहेगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, परंतु आपको अत्यधिक सावधान रहना पड़ेगा। इस वर्ष आपको भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए। किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक प्रयास करना पड़ेगा। इस वर्ष अक्टूबर और नवंबर तथा दिसंबर के महीने में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से शनि की शांति का उपाय वर्ष में दो बार करायें।

सिंह राशि

इस वर्ष आपके पास जनवरी, जून, जुलाई, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर के महीने में धन आने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष 25 मार्च से 2 अप्रैल तक, 13 अप्रैल से 14 मई तक तथा इसके बाद 10 मई से 31 मई तक भाग्य आपकी मदद करेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव अप्रैल 2024 के बाद अच्छी मात्रा में आएंगे। वाहन, मकान या ऐसी ही कोई सुख सुविधा की सामग्री खरीदने की संभावना इस वर्ष काफी कम है, जुलाई और अगस्त के महीने में थोड़ा बहुत योग बन सकता है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। इसके अलावा किसी विद्वान ब्राह्मण को अपनी कुंडली को दिखाकर अगर उचित हो तो टेस्ट करने के उपरांत नीलम धारण करें।

कन्या राशि

वर्ष 2024 का पूरा वर्ष कन्या लग्न वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस वर्ष आपके पास धन आने की कई योग बनेंगे। करियर के हिसाब से आपके लिए जून का महीना इस वर्ष में सबसे उत्तम हो सकता है। इसके अलावा सितंबर और अक्टूबर के महीने भी आपके लिए ठीक-ठाक हो सकते हैं। इस वर्ष आपका भाग्य बीच-बीच में आपका साथ देता रहेगा। परंतु सामान्य तौर पर पूरे वर्ष आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना पड़ेगा। इस वर्ष आपके व्यापार में सतर्क रहना चाहिए, यह भी निश्चित है कि अगर आप सतर्कता के साथ व्यापार करेंगे तो आपको व्यापार में बहुत लाभ भी होगा। अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य है। फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। जनवरी से अप्रैल के बीच में मकान, जमीन, कार या अन्य कोई सुख की सामग्री खरीदने का बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के प्रथम सोमवार को तथा सोमवती अमावस्या को भगवान शिव का अभिषेक करवाएं तथा रूद्राष्टक का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि है उनके लिए 15 मार्च 2024 तक का समय अत्यंत उत्तम है। वे इस अवधि में कोई भी इलेक्शन जीत सकते हैं। 2024 में मई महीने तक आपके पास लगातार धन आता रहेगा। विशेष कर फरवरी और मार्च में धन की आवक में कुछ और वृद्धि होगी। इस वर्ष करियर के प्रति आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके स्थानांतरण का योग भी बन रहा है। वर्ष 2024 में आपके लिए कई बार मकान आदि खरीदने के अच्छे संयोग आएंगे। इनका अगर आप उपयोग करें तो आप मकान, जमीन, कार, एसी आदि सुख सामग्री की वस्तुएं खरीद सकेंगे। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्षा प्रतिदिन पाठ करवाना चाहिए। इसके अलावा हर शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि है उनके लिए पूरा वर्ष उत्तम है। ये इस अवधि में कोई भी इलेक्शन जीत सकते हैं। जून महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक आपको थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। अक्टूबर माह के उपरांत जनता में उनकी मान मर्यादा बढ़ेगी। इस वर्ष भाग्य से आपको अच्छे मदद प्राप्त होने की उम्मीद कम है। आपको अपने कार्यों को संपन्न करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपकी कुंडली के गोचर में सुखेश पूरे वर्ष भर विद्यमान रहेगा। इसके कारण आपके सुख में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के पूर्णमासी और एकादशी को सुंदरकांड का पाठ कराना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदाई है। कुछ क्षेत्रों में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे, कुछ में सामान्य और कुछ में खराब। इस वर्ष आपके पास धन आने की मात्रा में कमी आएगी। जनवरी से अप्रैल तक कुछ मात्रा में धन आएगा। जनवरी से अप्रैल तक भाग्य आपका साथ दे सकता है, इसके अलावा अगस्त और सितंबर के महीने में भी भाग्य आपका साथ देगा। इस वर्ष मई, जून और जुलाई के महीने में आपके लिए मकान जमीन आज खरीदने का उत्तम संयोग बना सकता है। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर राशि

वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। जनवरी से अप्रैल तक आपके ऊपर खर्चों का भारी बोझ रहेगा। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। पूरे वर्ष आपके पास धन की अच्छी आवक रहेगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। वर्ष के प्रारंभ से अप्रैल महीने तक तथा खर्चों में काफी वृद्धि होगी। आपका स्थानांतरण भी हो सकता है इस स्थानांतरण के साथ में आपका प्रमोशन या अच्छी पोस्टिंग भी हो सकती है। वर्ष के बाकी महीनों में स्थितियां कम अच्छी है। भाग्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ठीक-ठाक है। आपका भाग्य आपको विशेष रूप से सितंबर और अक्टूबर के महीने में मदद करेगा। इस इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि जनवरी से अप्रैल के बीच में आप कोई सुख की वस्तु खरीद लें। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि

सामान्य तौर पर इस बार कुंभ राशि वालों का राशिफल वर्ष अच्छा गुजरेगा। जनवरी से अप्रैल तक काफी अच्छा रहेगा अप्रैल के बाद उनके भाग्य में गिरावट देखी जा सकती है। आपके करियर के लिए मई, जून, जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं। जनवरी से अप्रैल तक आपके पास धन आने का अच्छा योग है। इसके अलावा जून, जुलाई और दिसंबर में भी धन लाभ होने की उम्मीद है। इस वर्ष भाग्य आपको बहुत ज्यादा मदद या बहुत ज्यादा परेशानी नहीं देगा। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। जनवरी से अप्रैल तक आपको व्यापार में लाभ होगा। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष भगवान शिव का जल और दूध से महीने के प्रथम सोमवार को अभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। जनवरी से अप्रैल तक कई अच्छे कार्य हो सकते हैं। मई से लेकर दिसंबर तक का समय आपके लिए सामान्य है। इस वर्ष आपके पास धन आने का अच्छा योग है। इस वर्ष भाग्य से आपको बहुत कम मदद मिलेगी। आपके सभी कार्य आपकी पुरुषार्थ की वजह से ही होंगे। इस वर्ष आपके पैरों को और गर्दन से ऊपर के अंग को पीड़ा हो सकती है। इस वर्ष अप्रैल के उपरांत आप मकान, जमीन या सुख संबंधी कोई दूसरी चीज खरीद सकते हैं। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें। विशेष रूप से इस वर्ष आपको साल में दो बार 12000 महामृत्युंजय मंत्र का जाप पूर्ण विधि विधान के साथ किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाना चाहिए।

संबंधित समाचार