व्यापार के अधिपति बुध का अपनी उच्च राशि में प्रवेश: यहां जानिए क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

बुध ग्रह से विशेष रूप से व्यापार और मानसिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है।

बलवान बुध का स्वामी मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होगा, इसके अलावा व्यापार में उसकी समझ भी बहुत अच्छी होगी।

बुद्ध जो अपनी उच्च राशि अर्थात कन्या में होता है तो अत्यंत बलवान होता है और ऐसे में वह कुछ लोगों का भला करता है और कुछ लोगों का बुरा भी करता है।

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर को 9:21 बजे रात्रि से बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। कन्या राशि में बुध उच्च का होता है और अत्यंत बलिष्ठ होने के कारण  अत्यंत शुभ या अत्यंत अशुभ फल देता है। 

राशिवार विवेचना

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के रोगों में कमी आएगी, परंतु शत्रुओं की मात्रा बढ़ेगी।

वृष राशि

आपके पुत्र को उन्नति मिल सकती है। संतान का आपके सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षाओं में आप सफल रहेंगे।

मिथुन राशि

आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि

भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

धन की वृद्धि होगी व्यापार में उन्नति होगी अगर आप कोई नई व्यापारिक योजना में बना रहे हैं तो उसको लागू करने का यह सही समय है।

कन्या राशि

कन्या राशि की जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उनकी मानसिक  स्थिति अत्यंत सुदृढ़ रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के लिए बुध कोई अच्छे फल नहीं देगा। कचहरी के कार्यों के लिए सामान्य समय रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपके लाभ में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति होगी। धन आने का समय चल रहा है।

धनु राशि

कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में सामान्य रूप से वृद्धि होगी परंतु अगर आप बिजनेसमैन है तो आपको अत्यंत फायदा होगा।

मकर राशि

भाग्य से आपको थोड़ा बहुत प्राप्त हो सकता है। समझ में आपका भाग्य मजबूती के साथ कार्य करेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बुद्ध के उच्च होने का कोई विशेष फायदा प्राप्त नहीं होगा। दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

मीन राशि

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं।

उपाय

बुद्ध के उच्च होने के कारण मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को चाहिए कि वे प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।