इस सप्ताह चार राशियों में गोचर करेगा चंद्रमा, यहां पढ़िए कैसा रहेगा आपका राशिफल

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 11 सितंबर से रविवार 17 सितंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। 12 सितंबर को 11:57 बजे रात से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 15 तारीख को 11:42 बजे दिन से कन्या में और 17 सितंबर को 10:09 बजे रात से तुला राशि में प्रवेश करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, वक्री गुरु मेष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में, शुक्र कर्क राशि में और राहु मेष राशि में भ्रमण करेंगे। बुद्ध प्रारंभ में सिंह राशि में वक्री रहेगा तथा 16 तारीख को 3:07 बजे से सिंह राशि में ही मार्गी हो जावेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। भाग्य आपका सामान्य तौर पर साथ देगा। माता जी को कष्ट हो सकता है। जनता के बीच आपकी प्रसिद्ध में थोड़ी कमी आएगी। आपको अपनी संतान से पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। आपके एक संतान की उन्नति भी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। कॉमर्स पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 15, 16 और 17 सितंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कमी आएगी। कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। जनता के बीच आपकी प्रसिद्ध फैलेगी। माता जी के कष्ट में कमी आएगी। व्यापार में बाधा आ सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान से आपके सहयोग भी प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ तकरार हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता और असफलता दोनों ही प्राप्त होगी। आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। 13 और 14 सितंबर को आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गायत्री मंत्र की एक माला का जाप प्रतिदिन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। आपका अपनी किसी एक भाई या बहन के साथ लड़ाई हो सकती है। कृपया सावधान रहें। व्यापार की उन्नति में बाधा हो सकती है। धन आने के मामले में परेशानी आएगी। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा अर्थात भाग्य के भरोसे आपका कोई कार्य नहीं होगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आपको पर्याप्त परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी ठीक रहेगी। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कृपया परिश्रम कर धन प्राप्त करने का प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कर्क राशि के स्त्री जातकों को स्वास्थ्य में ज्यादा परेशानी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। कार्यालय में आप व्यर्थ का वाद विवाद न करें अन्यथा आपको तकलीफ होगी। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर अत्यंत उपयुक्त है। 11 और 12 सितंबर को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सायंकाल पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

आपका स्वास्थ्य सप्ताह ठीक रह सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। धन आने में बाधा आएगी। भाग्य के भरोसे आपको कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। कुछ भी प्राप्त करने के लिए आपको परिश्रम की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको असफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर लाभदायक हैं। 11 और 12 सितंबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कुछ कमी आएगी। आपको ब्लड प्रेशर डायबिटीज या खून संबंधी कोई अन्य रोग हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। व्यापार का कार्य सावधानी पूर्वक करें। पेट में पीड़ा हो सकती है या पेट की कोई अन्य बीमारी हो सकती है। आपके कमर या गरदन में भी दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और सितंबर 17 सितंबर फलदायक हैं। इन तारीखों में आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 13 और 14 सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर के अनुसार धन आने का योग है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होने में कमी आएगी। संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। शत्रुओं पर आप प्रभावी रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। जीवनसाथी को पेट के अंदर की कोई प्रॉब्लम हो सकती है। भाग्य सामान्य है परंतु भाग्य से मदद की उम्मीद ना करें। परिश्रम से ही आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर लाभदायक हैं। 11 और 12 सितंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 15, 16 और 17 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य से आपको बहुत कम सहायता मिलेगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। पेट के अंदर की कोई और बीमारी भी हो सकती है। कृपया उससे सावधान रहें। खर्चे में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम और लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी सभी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य उत्तम है। भाग्य से आपको काफी मदद मिलने की उम्मीद है। स्त्री जातकों को कुछ बीमारियां हो सकती हैं। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव होगा। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का आपके सहयोग भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। कार्यालय में आपको काफी परेशानी रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 11 और 12 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

मकर राशि के अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद नहीं है। आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर भरोसा करें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य खराब होगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर उत्तम है। 13 और 14 सितंबर को आपको सावधानीपूर्वक ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। किसी दुर्घटना की वजह से खून भी निकलने की संभावना है। भाग्य ठीक है। भाग्य के भरोसे आपके कुछ कार्य हो सकते हैं। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। उनको परास्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खराब होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 सितंबर उत्तम फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र की एक माला का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने का योग कम है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर वे शांत नहीं रहेंगे तो आप उनको शांत कर देंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 सितंबर उत्तम है। आपको 13 और 14 सितंबर को सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गौ माता को प्रतिदिन घर की बनी पहले रोटी को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।