Saturday, July 27, 2024
Homeआस्थासोमवार 4 दिसंबर से रविवार 10 दिसंबर 2023 तक के सप्ताह के...

सोमवार 4 दिसंबर से रविवार 10 दिसंबर 2023 तक के सप्ताह के ग्रह गोचर और शुभ योग

सोमवार 4 दिसंबर से रविवार 10 दिसंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तक के सप्ताह के ग्रह गोचर और शुभ योग।

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा। 6 तारीख को 9:15 बजे दिन से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 8 तारीख को 8:17 बजे रात से तुला राशि में गोचर करेगा और 10 तारीख को 5:16 बजे रात अंत से वृश्चिक राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध, धनु राशि में, शनि, कुंभ राशि में और शुक्र, तुला राशि में गोचर करेंगे। वक्री गुरु मेष राशि में और वक्री राहु मीन राशि में रहेंगे।

इस सप्ताह 9 दिसंबर को 9:12 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। 4, 5, 6, 7, 9 और 10 दिसंबर को विवाह योग है। 7 तारीख को नामकरण और अन्नप्राशन का योग है। 7, 8 और 9 दिसंबर को व्यापार योग है।

संबंधित समाचार