Friday, May 3, 2024
Homeआस्थाज्योतिषसाप्ताहिक राशिफल-4 से 10 दिसंबर 2023: इस सप्ताह वृश्चिक राशि में रहेंगे...

साप्ताहिक राशिफल-4 से 10 दिसंबर 2023: इस सप्ताह वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य और मंगल, दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 4 दिसंबर से रविवार 10 दिसंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अगहन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा। 6 तारीख को 9:15 बजे दिन से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 8 तारीख को 8:17 बजे रात से तुला राशि में गोचर करेगा और 10 तारीख को 5:16 बजे रात अंत से वृश्चिक राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुध धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। वक्री गुरु मेष राशि में और वक्री राहु मीन राशि में रहेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपके कई कार्य भाग्य के कारण हो सकते हैं। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का भरपूर प्रयास करें। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को गति मिलेगी। आपको पेट संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है । 6, 7 और 8 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। आपको  कुछ अच्छे और कुछ बुरे फल प्राप्त होंगे। संतान के साथ सहयोग मिल सकता है। धन आ सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य से आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन का व्यय बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 दिसंबर अनुकूल है। 4 और 5 दिसंबर को कार्यों को करने में सफलता की उम्मीद ज्यादा रहेगी। 9 और 10 दिसंबर को आप कोई भी कार्य करने के पहले पूरी तरह से विचार कर ले। योजना बना लें तथा सावधान होकर के ही पूरा कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। धन प्राप्त करने के लिए आपको कष्ट उठाने पड़ेंगे। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। कार्यालय में आपके मातहत आपकी पूरी बात मानेंगे। छात्रों की पढ़ाई उम्दा चलेगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। संतान से आपको काफी सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 दिसंबर उत्तम है। इन तारीखों में अगर आप कोई कार्य करेंगे तो उसके लिए आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें तथा गुरुवार को रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों और उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। जनता में उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को पेट की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। आपको भाग्य से बहुत कम सहारा मिलेगा। आपको सभी सफलताएं केवल अपने पुरुषार्थ से मिलेंगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको आपकी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इसके अलावा आपको गुरुवार को भगवान विष्णु या कृष्ण जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों से उत्तम संबंध रहेंगे। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी। संतान से काम भर का ही सहयोग मिल पाएगा। आपके नसों में पीड़ा हो सकती है। गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। दुर्घटनाओं से आपको इस महीने सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 दिसंबर लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके सभी शत्रु शांत रहेंगे। धन आने का अच्छा योग है, परंतु उसके लिए आपको विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। कार्यालय में आपके कार्य ठीक-ठाक ही रहेंगे। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं जो आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 4 और 5 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरा विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। धन आने की उम्मीद है। व्यापार ठीक चलेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य काफी साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर फलदायक है। 6, 7 और 8 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरा सोच विचार करना चाहिए तथा कार्य करते समय सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि गायत्री मंत्र की एक माला का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यय में कमी आएगी। अगर आप पर कर्ज है तो कर्ज में कमी होगी। धन आने का पर्याप्त योग है।  अगर आप व्यापारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आपको अपनी संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। पेट में कोई रोग हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 दिसंबर अत्यंत उत्तम है। 9 और 10 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके धन में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। भाग्य से कोई बहुत ज्यादा उम्मीद ना करें। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। माता जी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 दिसंबर लाभवर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है ।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। इस धन को प्राप्त करने के लिए आपको परिश्रम करना पड़ सकता है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ी तकरार हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ होगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपके सभी कार्य हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर मंगलप्रद हैं। 4 और 5 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके कुछ काम एकाएक हो सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अगर प्रमोशन ड्यू है तो वह हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े सामान्य रहेंगे। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगीं। इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 दिसंबर उत्तम है। 6, 7 और 8 दिसंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव जी का प्रतिदिन अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है। 

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके शत्रु भाग्य के कारण परास्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। जनता में आपकी लोकप्रियता में कमी आएगी। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध असामान्य हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 दिसंबर उत्तम है। लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपको सचेत रहकर कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

टॉप न्यूज