साप्ताहिक राशिफल-20 से 26 नवंबर 2023: जानिए कौन सी तारीख है उत्तम, किस दिन रहना होगा सावधान

सोमवार 20 नवंबर से रविवार 26 नवंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के आर्थिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। 

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मकर राशि का रहेगा। 20 जून को 10:41 बजे दिन से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 22 तारीख को 12:59 बजे से चंद्रमा मीन राशि का हो जाएगा। 24 तारीख को 3:42 बजे में दिन से मेष में तथा 26 तारीख को 7:50 बजे रात से वृष राशि में गोचर करेगा।

इस सप्ताह 24 तारीख को विवाह का मुहूर्त है। नामकरण का मुहूर्त 23 तारीख को है। अन्नप्राशन का मुहूर्त 22 और 24 तारीख को है। गृहारंभ का मुहूर्त 23 तारीख को है तथा जीर्ण गृह प्रवेश का मुहूर्त 22 नवंबर को है। व्यापार का मुहूर्त 23 और 25 तारीख को है। प्रमुख व्रत और त्योहार में इस सप्ताह देवउठनी ग्यारस 23 नवंबर को मनाई जाएगी।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके पेट में थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है। दुर्घटनाओं से आप बार-बार बचेंगे। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। धन आने की उम्मीद है। मस्तिष्क में या नसों में थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं होगा। माता जी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से सफलता नहीं प्राप्त होगी। सफलता के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

आपको अपने कार्यालय में मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। आपको भी कई सफलताएं मिल सकती हैं। आपका व्यापार अत्यंत उत्तम चलेगा। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान आपके साथ सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तथा 22 तारीख के दोपहर तक का समय उत्तम है। शुक्रवार की शाम तथा शनिवार रविवार को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको इस सप्ताह अपने भाग्य से मदद प्राप्त होगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परंतु आपका कार्यालय में अधिकारियों से वादीवाद हो सकता है। वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। आपके दुश्मन आपके साधारण प्रयास से ही समाप्त हो जाएंगे। आपके माता जी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। कृपया उनके प्रति सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए बुधवार 22 तारीख के  दोपहर से लेकर 23 और 24 तारीख के सायंकाल तक उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर मंदिर की पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य में तकलीफ आ सकती है। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने भाई बहनों से कष्ट हो सकता है। भाग्य से ठीक से मदद प्राप्त नहीं होगी। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24 की सायंकाल से लेकर 25 और 26 तारीख उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।  

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको  सुख की प्राप्ति होगी। कोई वाहन भी आप खरीद सकते हैं। आपके माताजी को सुख मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य समान्यतया ठीक रहेगा, परंतु नसों में कुछ पीड़ा हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। धन आने में कई बाधाएं हैं। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 नवंबर उत्तम एवं लाभप्रद हैं। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में अत्यंत  वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई-बहनों का आपके सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के भरोसे आप बिल्कुल ना रहे। आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना होगा। इस सप्ताह आपके शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं, परंतु नए शत्रु भी बन सकते हैं। कार्यालय में आपका अपने सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। पेट के क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कोई नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22 की दोपहर से 23 और 24 के सायंकाल तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सजग रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह धन मिलने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। आपके जीवन साथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 22, 23 और 24 तारीख को आपको सतर्क रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार का व्रत रखें और पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक  रह सकता है। पिताजी के गर्दन या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट होगा। आपके पास इस सप्ताह धन आने का योग है। आपके पेट में कुछ पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख उत्तम है। 24, 25 और 26 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माता जी को भी पीड़ा हो सकती है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपकी संतान आपके सहयोग नहीं कर पाएगी। आपके लिए इस सप्ताह 22, 23 और 24 तारीख तक का समय उत्तम है। आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को करने के लिए इस समय का उपयोग करें। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का अत्यंत उत्तम योग है। अगर आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो वह नौकरी भी आपको मिल सकती है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में मामूली तकलीफ होगी। आपके सुख में कमी रहेगी। जनता के बीच में आपके संबंधों में थोड़ी खटास आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि 

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति अत्यंत अच्छी रहेगी। अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। अगर आपके पिताजी अभी सर्विस में है तो उनकी उन्नति भी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाग्य से सप्ताह आपको बहुत मदद मिलेगी। भाग्य के कारण जो भी कार्य रुके हैं उनके करने का कष्ट करें। आपके सुख में कभी आएगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22 तारीख की दोपहर से 24 तारीख के सायंकाल तक का समय उत्तम है। 20 और 21 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।