शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ 1 नवंबर 2030 को पड़ रहा है। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। यह निर्जला उपवास होता है।

पंचांग के अनुसार इस वर्ष चतुर्थी तिथि 31 तारीख की रात 10:42 बजे से प्रारंभ होकर 1 तारीख को रात 10:39 बजे तक रहेगी। करवा चौथ इस बार मृगसिरा नक्षत्र में मनाया जाएगा।

इस वर्ष के करवा चौथ में कुछ विशेष योग बन रहे हैं, जिसमें प्रमुख है सर्वार्थ सिद्धि योग जो पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा परिध योग प्रातःकाल से दिन के 2:07 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत शिव योग प्रारंभ हो जाएगा जो अगले दिन तक रहेगा। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है की करवा चौथ के दिन चंद्रमा वृष राशि में है जहां पर की यह उच्च का होता है।

इस वर्ष करवा चौथ की पूजा शाम 5:36 बजे से शाम को 6:54 बजे तक की जा सकती है।  व्रत का पारण सुहागन महिलाएं चंद्रमा को अर्ध देने के उपरांत पति के हाथों जल पीकर करती हैं। इस वर्ष चंद्रमा नई दिल्ली में 20:14 बजे उदित होगा। कोलकाता में 19:45 बजे,  चेन्नई में 20:42 बजे और मुंबई में 20:58 बजे चंद्रोदय होगा।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के शहरों सागर में 20:22 बजे, उज्जैन में 20:36 बजे, भोपाल में 20:29 बजे, जबलपुर में 20:18 बजे, इंदौर में 20:37 बजे और ग्वालियर में 20:17 बजे चंद्रोदय होगा।