Wednesday, May 8, 2024
Homeआस्थावार्षिक राशिफल 2024मेष राशि का वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल

मेष राशि का वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर,  मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। मेष शब्द का अर्थ मेढ़ा अर्थात नर भेड़ होता है। इस राशि के तारों को मिलाकर यदि काल्पनिक रेखाएं खींची जाए तो मेढ़े की आकृति बनेगी। इसी आकृति के कारण इस राशि को मेष राशि कहा जाता है। अंग्रेजी में किससे एआईरज (Aries) कहते हैं। यह शून्य से 30 अंश तक की होती है। अश्विनी नक्षत्र के चारो चरण, भरणी नक्षत्र के चारों चरण और कृतिका के प्रथम चरण से मिलकर यह राशि बनती है। इस राशि को आज आद्य विश्व तंबूर और आदि नाम भी हैं।

इस राशि का स्वामी मंगल है। अगर सूर्य इस राशि में निवास करते हैं तो वे उच्च के कहे जाते हैं और अगर शनि निवास करते हैं तो उन्हें नीच का कहा जाता है। इसका स्वभाव चर है। मेष राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण राजसी है, जाति क्षत्रिय है। यह रात्रि में बलि होती है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में शेर और चेहरा पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के जातक स्वभाव से साहसी, अभिमानी और मित्रों पर कृपा करने वाले होते हैं।

मेष राशि में उत्पन्न व्यक्ति गंभीर एवं अल्प भाषी, चंचल नेत्रों वाले, धर्म और धन दोनों का मूल्यांकन करने वाले, पाप रहित, राजा को मान्य, जल से डरने वाले, कठोर कार्य करने वाले परंतु विनम्र होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और बृहस्पति इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

धन उपार्जन
वर्ष के प्रारंभ से 30 जून तक धन आने का योग बन रहा है। इसके अलावा 7 मार्च से 31 मार्च के बीच में धन आने का थोड़ा उत्तम योग है। 19 मई से 14 जून के बीच में भी धन आने की आशा की जा सकती है। जून महीने के उपरांत धन आने की मात्रा में काफी कमी आ सकती है। उपाय- आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए

कैरियर
कैरियर के लिए यह वर्ष आपके लिए ठीक-ठाक है। फरवरी और मार्च के महीने में आपके कैरियर में थोड़ा उछाल आ सकता है। इस वर्ष आपकी अपने अधिकारियों से संबंध सामान्य रहेंगे। 5 फरवरी से 14 मार्च तथा सितंबर और अक्टूबर के महीनों में आपको अधिकारियों से सतर्क भी रहना चाहिए। उपाय- इस वर्ष आपको लगातार प्रतिदिन काले कुत्ते को अपने हाथ से रोटी खिलाना चाहिए।

भाग्य
30 अप्रैल तक आपका भाग्य बराबर आपका साथ देगा उसके उपरांत भाग्य द्वारा साथ दिए जाने में थोड़ी कमी आ सकती है। 30 अप्रैल के बाद भाग्य से आपको मदद मिलना कम हो जाएगा। इस अवधि के बाद आपके काम आपके पुरुषार्थ के कारण ही हो पाएंगे। आपको अपने प्रमुख कार्य 1 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच में कर लेना चाहिए। उपाय- किसी विद्वान ब्राह्मण से अपनी कुंडली को दिखवा कर पुखराज धारण करना चाहिए।

परिवार
परिवार का आशय व्यक्ति का अपना परिवार तथा उसके भाई बहन और माता-पिता होते हैं। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध जून जुलाई और दिसंबर के महीने में बहुत अच्छे रहेंगे। जनवरी, फरवरी और मार्च के बीच में सामान्य रहेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में आपका अपने भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य जनवरी से 15 फरवरी तक तथा जुलाई और अगस्त के महीने में थोड़ा खराब हो सकता है। 15 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच में उनके स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। माता जी का स्वास्थ्य फरवरी और मार्च के महीने में थोड़ा खराब होगा। उनका स्वास्थ्य जुलाई और अगस्त में अच्छा रहेगा बाकी महिनों में सामान्य है। उपाय- माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करवाएं।

स्वास्थ्य
जनवरी-फरवरी मार्च और अप्रैल के महीने में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साल भर में कभी भी चर्म संबंधी कोई रोग आपको हो सकता है। सामान्य आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा अप्रैल के महीने के बाद पेट संबंधी कोई कष्ट आपको हो सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का पूरे साल भर प्रतिदिन पाठ करें।

व्यापार
इस पूरे वर्ष आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा मार्च के महीने में आपको विशेष लाभ हो सकता है। अगर आप लोहा वहां वाहन या बिजली का कारोबार करते हैं तो यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बहुत अच्छा है। उपाय- आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

विवाह
इस वर्ष अप्रैल तक अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परंतु आपको उन प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करना पड़ेगी। सितंबर और अक्टूबर 2024 में भी आपको विवाह के उत्तम प्रस्ताव प्राप्त होंगे। इसके अलावा आपके नवमांश कुंडली के सप्तमेश की दशा में भी आपका विवाह हो सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप हर शुक्रवार को मंदिर में जाएं और वहां पर गरीबों के बीच में चावल का दान दें ।

मकान
अगर आप प्रयास करेंगे तो आप सितंबर और अक्टूबर के महीने में मकान, जमीन, कार आदि खरीद सकते हैं। इस वर्ष इस तरह के बड़े खर्चों के होने की उम्मीद भी है। उपाय- आपको चाहिए कि आप मोती की माला को धारण करें।

वार्षिक उपाय
अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें।

टॉप न्यूज