Thursday, May 9, 2024
Homeआस्थावार्षिक राशिफल 2024कन्या राशि का वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल

कन्या राशि का वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर,  मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

कन्या राशि राशि चक्र की छठी राशि है। कन्या का अर्थ होता है अविवाहित बालिका। इसे अंग्रेजी में (Virgo) कहते हैं। यह 150 से 180 अंश तक रहती है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, हस्त नक्षत्र के चारों चरण तथा चित्रा नक्षत्र के प्रथम दो चरण मिलकर कन्या राशि का निर्माण करते हैं।

इस राशि का स्वामी बुध है। इसका स्वभाव द्वि स्वभाव है। कन्या राशि की प्रकृति सौम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है, जाति वैश्य है। यह दिन में बलि होती है। यह दक्षिण दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में कमर, पेट और लीवर पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है।

इस राशि के लोग उन्नति करने वाले और स्वाभिमानी होते हैं। इस राशि के जातक विलासी सज्जनों को प्रिय, सुंदर, धर्म से परिपूर्ण, दानी, निपुण कवि, वैदिक मार्ग के अनुगामी, सभी लोगों को प्रिय, नाटक नृत्य और गीत की धुन में आसक्त और प्रवासी होते हैं। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष 2024 का पूरा वर्ष कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है।

धन उपार्जन
इस वर्ष आपके पास धन आने की कई योग बनेंगे। इसके अलावा माह फरवरी और उसके बाद माह जून से अक्टूबर तक आपके पास धन आने के कई योग बनेंगे। उस समय अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके पास अच्छा धन आ सकता है। यह भी संभव है कि अगर आप सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी पोस्टिंग किसी पैसे वाले स्थान पर हो। उपाय- किसी विद्वान ब्राह्मण को कुंडली दिखाकर आपको पुखराज पहनना चाहिए। शुक्रवार को आपको मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करना चाहिए।

कैरियर
अगर आपका पिछले वर्ष स्थानांतरण नहीं हुआ है तो इस वर्ष में तक आपका स्थानांतरण हो सकता है। यह स्थानांतरण आपके लिए अच्छे स्थान पर ही होगा। कैरियर के हिसाब से आपके लिए जून का महीना इस वर्ष में सबसे उत्तम हो सकता है। इसके अलावा सितंबर और अक्टूबर के महीने भी आपके लिए ठीक-ठाक हो सकते हैं। कार्यालय में अपके उन शत्रुओं से जो की आपके सामने आपके बहुत हितेषी बनते हैं पूरे वर्ष भर सावधान रहने की आवश्यकता है। उपाय- आपको प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए ।

भाग्य
इस वर्ष आपका भाग्य बीच-बीच में आपका साथ देता रहेगा। परंतु सामान्य तौर पर पूरे वर्ष आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना पड़ेगा। इसके अलावा माह फरवरी, अप्रैल और जून आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेंगे। इस वर्ष जब आप सोचेंगे कि अब तो यह कार्य नहीं हो सकता है तभी इस बात की पूरी संभावना है कि एकाएक वह कार्य हो जाए। ऐसा 100 बार में से करीब 70 बार होगा। उपाय- शुक्रवार का आपको व्रत रखना चाहिए तथा सायंकाल मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान देना चाहिए। चावल खराब नहीं होना चाहिए।

परिवार
इस वर्ष आपके माता और पिताजी का साथ सामान्य तौर पर ठीक रहेगा कोई नई बीमारी नहीं होगी पुरानी बीमारी में भी आराम प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है, जिससे आपको सावधान रहना चाहिए। अगर आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो तो कृपया किसी विद्वान ब्राह्मण से उनकी कुंडली दिखाकर उचित उपाय आवश्यक रूप से करवायें। भाई बहनों के साथ संबंध बनते और बिगड़ते रहेंगे। उपाय- गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवायें।

स्वास्थ
आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस वर्ष खराब रहेगा। वर्ष 2024 में आप नसों के रोग जैसे कमर और गर्दन में दर्द आदि से पीड़ित रहेंगे। आपका यह रोग जून में जाकर ठीक हो सकता है। इसके अलावा यह भी संभव है कि अप्रैल, जून तथा जुलाई महीने में आपके साथ छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो। स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है। जनवरी से अप्रैल के बीच में आपके पेट में भी पीड़ा हो सकती है या पेट के अंदर के किसी अंग में कोई व्यवधान हो सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप इस तरह की कोई पीड़ा महसूस करने पर भगवान शिव का अभिषेक करवाएं साथ ही रुद्राष्टक का पाठ भी करें।

व्यापार
इस वर्ष आपके व्यापार में सतर्क रहना चाहिए, यह भी निश्चित है कि अगर आप सतर्कता के साथ व्यापार करेंगे तो आपको व्यापार में बहुत लाभ भी होगा। व्यापार के लिए इस वर्ष अप्रैल, सितंबर और अक्टूबर के अलावा माह फरवरी और उसके बाद माह जून से अगस्त तक का समय भी ठीक-ठाक रहेगा। उपाय- बच्चों के बीच पुस्तकों का दान दें।

विवाह
अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य है। फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। मार्च के महीने में प्रस्तावों के आने की ज्यादा उम्मीद है। अगर आपकी विंशोत्तरी दशा अच्छी है तो विवाह हो भी सकता है। उपाय- गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन रामरक्षा स्तोत्र का जाप करें।

मकान, जमीन, कार
जनवरी से अप्रैल के बीच में मकान, जमीन, कार या अन्य कोई सुख की सामग्री खरीदने का बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। इसके अलावा दिसंबर में भी जमीन आदि खरीदी जा सकती है। उपाय- मंगलवार के दिन व्रत रखें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

वार्षिक उपाय
अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के प्रथम सोमवार को तथा सोमवती अमावस्या को भगवान शिव का अभिषेक करवाएं तथा रूद्राष्टक का पाठ करें।

संबंधित समाचार