Sunday, May 19, 2024
Homeआस्थावार्षिक राशिफल 2024मकर राशि का वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल

मकर राशि का वर्ष 2024 का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर,  मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

मकर राशि राशि चक्र की दसवीं राशि है। मकर का अर्थ होता है मगर जो एक जलीय जंतु है। अंग्रेजी में इसे कैप्रीकॉर्न (Capricorn) कहते हैं। इसका विस्तार 270 अंश से 300 अंश तक है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम तीन चरण चरण, श्रवण नक्षत्र के चारों चरण तथा धनिष्ठा नक्षत्र का प्रथम दो चरण मिलकर मकर राशि का निर्माण करते हैं।

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति मगर के समान होती है। इसका स्वभाव चर है, प्रकृति सौम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है जाति वैश्य है। यह रात्रि में बली होता है । यह दक्षिण दिशा की स्वामी है।

यह राशि वात प्रकृति की है। शरीर में जोड़ और घुटने पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक विद्वान संगीतज्ञ सुंदर स्त्रियों का प्रिय पात्र पुत्रों से युक्त माता का पेड़ धनी त्यागी अच्छी नौकरी वाला दयालु बहुत भाइयों वाला और सुख लिए अधिक चिंतन करने वाला होता है। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और बुध इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। वर्ष के प्रारंभ से अप्रैल महीने तक तथा खर्चों में काफी वृद्धि होगी। आपका स्थानांतरण भी हो सकता है इस स्थानांतरण के साथ में आपका प्रमोशन या अच्छी पोस्टिंग भी हो सकती है। वर्ष के बाकी महीनों में स्थितियां कम अच्छी है।

धन उपार्जन
जनवरी से अप्रैल तक आपके ऊपर खर्चों का भारी बोझ रहेगा। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। पूरे वर्ष आपके पास धन की अच्छी आवक रहेगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। अप्रैल महीने के बाद धन रूकने के भी आसार हैं। इसके पहले आपके पास धन आएगा तो परंतु रुकेगा नहीं। तत्काल खर्च हो जाएगा। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके पास धन आ सकता है। उपाय- आपको शनिवार का व्रत रहना चाहिए तथा शनिवार को ही शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चन करना चाहिए।

कैरियर
इस वर्ष आपको कैरियर के हिसाब से सावधान रहना चाहिए। अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको अपने अधिकारियों से व्यर्थ का वार्तालाप नहीं करना चाहिए। अन्यथा आप दंड के भागी हो जाएंगे। कार्यालय में सितंबर के माह में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। उपाय- आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें।

भाग्य
भाग्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए ठीक-ठाक है। आपका भाग्य आपको विशेष रूप से सितंबर और अक्टूबर के महीने में मदद करेगा। इस वर्ष आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए। आपको जो कुछ भी मिलेगा अपने परिश्रम से ही मिलेगा। उपाय- हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी विद्वान ब्राह्मणों को कुंडली दिखा कर पन्ना धारण करना चाहिए।

परिवार
आपके माता जी को गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। उनको नसों की कोई बीमारी हो सकती है। अगर उनको फेफड़े या हृदय की बीमारी है तो आपको इस वर्ष सावधान रहना चाहिए। अप्रैल और मई के महीने में उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके अलावा जून के महीने में भी उनका स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। इस प्रकार अप्रैल से लेकर जून तक उनका स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच में वे पेट के अंदर की कोई बीमारी से परेशान रह सकते हैं। भाइयों और बहनों के स्वास्थ्य में काफी दिक्कत रहेगी। उनसे आपको परेशानी भी रहेगी। अप्रैल के बाद से आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। उपाय- प्रति शनिवार आपको दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन आपको राम रक्षा स्त्रोत का जाप करना चाहिए।

स्वास्थ्य
इस इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्टूबर, नवंबर या दिसंबर के महीने में खराब रह सकता है। आपके या आपके जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए आयुर्वेद और योगासन का सहारा नियमित रूप से लेना चाहिए। अन्यथा आपके पेट की खराबी को दूर करने में आपको बहुत दिक्कत जाएगी। इस वर्ष आपके पेट में के अंदर के किसी अंग में पीड़ा हो सकती है। उपाय- आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें ।

व्यापार
अगर आप बिजली, जमीन, लोहा या वाहन का व्यापार करते हैं तो इस पूरे वर्ष भर आपको लाभ होगा। अन्य मामलों में यह वर्ष आपको मिश्रित फल देने वाला है। इस वर्ष आपके पास धन आने का काफी योग है। इस वर्ष आपको शराब के धंधे में भी फायदा हो सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगा। अक्टूबर नवंबर और दिसंबर में आपको अपने साझेदार के साथ कुछ तनाव युक्त समय भी बिताना पड़ सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश चतुर्थी का पाठ करें।

विवाह
अविवाहित जातकों के लिए फरवरी का महीना अति उत्तम है। फरवरी के महीने में आपके यहां विवाह के उत्तम रिश्ते आएंगे। जून और जुलाई के महीने में विवाह के लिए आने वाले रिश्तो में आपको बहुत सावधान रहना पड़ेगा। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में विवाह के बारे में आपको अत्यंत सावधान रहना चाहिए। उपाय- आपको मोती की माला धारण करना चाहिए।

मकान-कार आदि
मकान और जमीन या कार खरीदने के इस वर्ष कई अवसर आएंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि जनवरी से अप्रैल के बीच में आप कोई सुख की वस्तु खरीद लें। उपाय- आपको चाहिए कि आप मंगलवार को मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में गेहूं और मसूर की दाल का दान दें।

वार्षिक उपाय
अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

संबंधित समाचार