Saturday, June 29, 2024
Homeइकोनॉमीमुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम...

मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी

नई दिल्ली (हि.स.)। दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा फेरबदल हुआ है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी को एक बार फिर पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की शनिवार को जारी ताजा सूची के मुताबिक अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की नेटवर्थ 5.45 अरब डॉलर से उछलकर 111 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें और एशिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें और एशिया में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

इंडेक्स की ताजा सूची के मुताबिक फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 207 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर पर बने हुए हैं। जबकि एलन मस्क 203 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे और जेफ बेजोस 199 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग 166 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे, लैरी पेज 153 अरब डॉलर के साथ पांचवें, बिल गेट्स 152 अरब डॉलर के साथ छठे, सर्गेई ब्रिन 145 अरब डॉलर के साथ सातवें, स्टीव बालमर 144 अरब डॉलर के साथ आठवें, वॉरेन बफे 137 अरब डॉलर के साथ नौवें और लैरी एलिसन 132 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें नंबर पर हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के माइकल डेल की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। डेल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे वह अमीरों की सूची में 11वें पायदान से 13वें नंबर पर फिसल गए हैं। भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड अडाणी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों में आए जोरदार उछाल के चलते उनकी संपत्ति में और अधिक बढ़ोत्तरी हुई है और वह एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...