Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजघरेलू शेयर बाजार की कामयाबी, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर...

घरेलू शेयर बाजार की कामयाबी, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत एक बार फिर मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने हांगकांग को पछाड़ कर इस स्थान पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 5.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जबकि हांगकांग के स्टॉक मार्केट का कैपिटलाइजेशन 5.17 ट्रिलियन डॉलर है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इसके पहले इसी साल 23 जनवरी को बीएसई ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में हांगकांग को पीछे छोड़ दिया था। उसके बाद बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन हांगकांग की तुलना में कम हो गया था, जिसके कारण कुछ ही दिनों में हांगकांग ने भारत को पीछे धकेल कर वापस चौथा स्थान हासिल कर लिया था। इस महीने एक दिन की बड़ी गिरावट के अलावा घरेलू शेयर बाजार में आमतौर पर तेजी का माहौल बना रहा है, जिसकी वजह से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक बार फिर हांगकांग के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन से अधिक हो गया है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में इस समय अमेरिकी शेयर बाजार 56.49 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है। अमेरिका के बाद 8.84 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ चीन ने दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार होने का तमगा हासिल कर रखा है। चीन के बाद जापान 6.30 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

जहां तक भारतीय बाजार की बात है, तो पिछले हफ्ते चुनाव के नतीजे आने के बाद बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी थी। चुनाव परिणाम वाले दिन बीजेपी की सीटों में आई गिरावट के कारण शेयर बाजार 5.70 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गया था। उसके बाद केंद्र में एनडीए सरकार की वापसी तय हो जाने के कारण शेयर बाजार ने दोबारा जोरदार छलांग लगाई और फिलहाल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है।

बाजार में आई तेजी के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले करीब एक हफ्ते के दौरान 32 लाख करोड़ रुपये की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 434.86 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 5.18 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर कोई बड़ा उलट फेर नहीं हुआ तो नई सरकार के बजट पेश करने के पहले तक घरेलू शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी रह सकती है।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...