देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने की घरेलू गैस सिलेंडर के दाम वृद्धि

देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते भाव के बीच अब सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज बुधवार 6 अक्टूबर को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

सरकारी कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में प्रति सिलेंडर 15 रुपये की वृद्धि कर दी है। कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। वहीं अन्य प्रदेशों में राज्य सरकार द्वारा लागू टैक्स के कारण गैस सिलेंडर की कीमत में अंतर आ सकता है।

अगर आप अपने शहर में गैस सिलेंडर का आधिकारिक दाम देखना चाहते हैं तो आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।