68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा: राजकुमार राव और आलिया भट्ट रहे सर्वश्रेष्ठ

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। इस बार राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड आल‍िया भट्ट को मिला है। दिग्‍गज एक्‍टर प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है।

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते, वहीं हर्षवर्धन कुलकर्णी की  ‘बधाई दो’ को 6 अवॉर्ड मिले। फिल्म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ को 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड मिले। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड फ‍िल्‍म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली ने जीता।

‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह को दिया गया है। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को VFX के लिए अवॉर्ड मिला है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राजकुमार राव (बधाई दो)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

सर्वश्रेष्ठ एक्टर (क्रिटिक्स)- संजय मिश्रा (वध)

सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो

सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए

सर्वश्रेष्ठ डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी

सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो

सर्वश्रेष्ठ कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध

सर्वश्रेष्ठ लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक- शिव सॉन्ग केसरिया

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी

सर्वश्रेष्ठ एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा